नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर तीन जनवरी को, रजिस्ट्रेशन शुरू

NAWADA NEWS.भारत सरकार की राष्ट्रीय अंधापन नियोजन कार्यक्रम के तहत तीन जनवरी को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. काशीचक के मधेपुर ग्राम के शिव मंदिर प्रांगण में सुबह नौ बजे से दोपहर के 3 बजे तक शिविर में जांच की जायेगी.

काशीचक के मधेपुर शिव मंदिर प्रांगण में लगेगा शिविर प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय भारत सरकार की राष्ट्रीय अंधापन नियोजन कार्यक्रम के तहत तीन जनवरी को नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा. काशीचक के मधेपुर ग्राम के शिव मंदिर प्रांगण में सुबह नौ बजे से दोपहर के 3 बजे तक शिविर में जांच की जायेगी. गैर सरकारी संस्था प्रयोगशाला की ओर से काशीचक प्रखंड के खखरी ग्राम राज पंचायत में यह शिविर लगाया जायेगा. जिसके लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.शिविर संयोजक गोपाल कुमार और नीलम कुमारी ने बताया कि हर आयु वर्ग के मोतियाबिंद से पीड़ित लोग इस शिविर का लाभ उठा सकते हैं. मेडिकल टीम आंखों की जांच कर आवश्यकतानुसार चश्मा या ऑपरेशन तय करेगी. जिन्हें चश्मे की आवश्यकता होगी, उन्हें शिविर के बाद लगभाग 20-25 दिनों के भीतर चश्मा उपलब्ध कराया जायेगा और जिन्हें ऑपरेशन करने की जरूरत होगी, उन्हें प्रयोगशाला संस्था के सहयोग से सरकारी सुविधा मुहैया कराने में सहयोग किया जायेगा. शिविर पूरी तरह से निःशुल्क है. शिविर में इलाज एवं उपलब्ध सुविधा प्राप्त करने के लिए सभी को आधार कार्ड, राशन कार्ड या कोई भी सरकारी पहचान पत्र एवं सूचना आदान-प्रदान करने के लिए एक सक्रिय मोबाइल नंबर जरूर साथ लाने को कहा गया है. शिविर में पेयजल एवं चाय की नि:शुल्क व्यवस्था होगी. वृद्ध व अशक्तजनों को अपने साथ एक सहयोगी लाने को कहा गया है. काशीचक की खखरी ग्राम पंचायत एवं आस-पास के सभी गांव की आशा दीदियों से इस कार्य में सहयोग की अपील की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >