नवादा : कलाली रोड में कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का सामान जल कर राख

नवादा शहर के कलाली रोड स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में रविवार देर रात भीषण आग लग गई. आग की लपटों और धुएं से इलाके में अफरा-तफरी मच गई. अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका है.

नवादा शहर के व्यस्त कलाली रोड स्थित अमन रेडीमेड कपड़ा दुकान में रविवार की देर रात अचानक आग लग गयी. दुकान से धुआं और आग की लपटें निकलते देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गयी. लोगाें ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की दो बड़ी और दो छोटी दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं. दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए आग बुझाया. दुकान के अंदर धुआं अधिक होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी परेशानी हुई. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

आग बुझाने का प्रयास करते दमकल कर्मी.

शाॅर्ट सर्किट से आग लगने की जतायी जा रही आशंका

बताया जा रहा है कि दुकान में कपड़ों समेत बड़ी मात्रा में अन्य सामान रखा हुआ था. आग की चपेट में आने से काफी सामान के जलने की आशंका है. प्रारंभिक तौर पर दुकानदार को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, हालांकि नुकसान की वास्तविक राशि का आकलन अभी नहीं किया गया है. घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास की स्थिति का जायजा लिया. आग कैसे लगी, इसका तत्काल स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है. शॉर्ट सर्किट समेत अन्य संभावित कारणों को लेकर जांच की जा रही है.

दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

घटना के बाद कलाली रोड में कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ और वाहनों की आवाजाही के कारण स्थिति भी प्रभावित रही. अग्निशमन विभाग की तत्परता से आग को आसपास की दुकानों और भवनों तक फैलने से रोक लिया गया. फिलहाल संबंधित विभाग द्वारा घटना की जांच और नुकसान के आकलन की प्रक्रिया की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >