नवादा के फतेहपुर मोड़ पर सार्वजनिक शौचालय नहीं, यात्रियों और दुकानदारों को परेशानी

Nawada News : अकबरपुर के फतेहपुर मोड़ पर सार्वजनिक शौचालय न होने से हजारों राहगीरों और महिलाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. प्रशासन से निर्माण की मांग तेज है.

Nawada News : अकबरपुर प्रखंड के फतेहपुर मोड़ पर सार्वजनिक शौचालय की व्यवस्था नहीं होने से यात्रियों, राहगीरों, दुकानदारों और आसपास के ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. फतेहपुर मोड़ क्षेत्र का महत्वपूर्ण बाजार और आवागमन का प्रमुख केंद्र है, जहां प्रतिदिन हजारों लोगों का आना-जाना होता है.

दो प्रमुख मार्गों का जुड़ाव होने से बढ़ी जरूरत

फतेहपुर मोड़ से अकबरपुर-नरहट और नवादा-रजौली मार्ग जुड़ते हैं. इसके कारण आसपास के दर्जनों गांवों के लोग खरीदारी, इलाज, शिक्षा और अन्य जरूरी कार्यों के लिए यहां पहुंचते हैं. बाजार में सैकड़ों छोटी-बड़ी दुकानें संचालित हैं और चारों दिशाओं से यात्री व अन्य वाहनों का आवागमन होता रहता है.

महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी

सार्वजनिक शौचालय की सुविधा नहीं होने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को हो रही है. महिलाओं को विशेष रूप से असहज परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है. आसपास स्कूल, कॉलेज और कई निजी शिक्षण संस्थान भी संचालित हैं, जहां आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी इसी समस्या से गुजरना पड़ता है.

Also Read : सासाराम में नवप्रवेशी छात्रों को वाणिज्य के करियर अवसरों की दी जानकारी

लंबे समय से की जा रही सार्वजनिक शौचालय की मांग

स्थानीय ग्रामीण विक्की यादव, संजय शर्मा और दुकानदार कौशल कुमार, मंटू कुमार, सुरेश कुमार आदि ने कहा कि फतेहपुर मोड़ जैसे व्यस्त बाजार में सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मूलभूत जरूरत है. लंबे समय से इसकी आवश्यकता महसूस की जा रही है, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

Also Read : सासाराम के 41 निजी स्कूलों को शो-कॉज नोटिस, बैठक में शामिल नहीं होने पर कार्रवाई की चेतावनी

चिन्हित बाजारों में शौचालय निर्माण के लिए हो रहा आवंटन

इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी राधा रमण मुरारी से भी कई बार मांग की गयी है. अधिकारी ने बताया कि जिले के कई चिन्हित बाजारों में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के लिए आवंटन हो रहा है. जल्द ही आवश्यकता के अनुसार फतेहपुर मोड़ पर भी निर्माण कराया जायेगा.

Also Read : सासाराम में निजी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर छापेमारी, एक केंद्र सील, दो जगह नहीं मिले चिकित्सक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विशाल कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >