जदयू के नौ प्रखंड अध्यक्षों का चुनाव संपन्न

NAWADA NEWS.शनिवार को जिले के सदर प्रखंड नवादा, नरहट, रजौली,कौआकोल और रोह प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ. सदर प्रखंड नवादा से नवल प्रसाद चौहान, नरहट प्रखंड से गुलशन कुमार, रजौली प्रखंड से दिलीप सिंह उर्फ कारू सिंह, कौआकोल प्रखंड से दिलीप कुमार कुशवाहा, रोह प्रखंड से विकास कुमार को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया.

सदर प्रखंड नवादा, नरहट, रजौली, कौआकोल और रोह में चुनाव उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित प्रतिनिधि,नवादा कार्यालय शनिवार को जिले के सदर प्रखंड नवादा, नरहट, रजौली,कौआकोल और रोह प्रखंड में जनता दल (यूनाइटेड) का संगठनात्मक चुनाव संपन्न हुआ. सदर प्रखंड नवादा से नवल प्रसाद चौहान, नरहट प्रखंड से गुलशन कुमार, रजौली प्रखंड से दिलीप सिंह उर्फ कारू सिंह, कौआकोल प्रखंड से दिलीप कुमार कुशवाहा, रोह प्रखंड से विकास कुमार को सर्वसम्मति से निर्विरोध निर्वाचित किया गया. चुनाव जीतने पर जिला पर्यवेक्षक इंजीनियर शंभू शरण ने सभी प्रखंड अध्यक्षों, प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारियों, प्रखंड पर्यवेक्षकों एवं सभी क्रियाशील सदस्यों को उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी वर्ग और धर्म के लोगों के साथ सामंजस्य बैठाकर प्रखंड कार्यकारिणी का निर्माण करना आवश्यक है. जिला पर्यवेक्षक ने जिला पार्टी के सभी साथियों को हार्दिक बधाई दी और आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि बचे हुए आठ प्रखंडों का निर्वाचन भी जल्द ही निर्विरोध कराया जायेगा. पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी ने सभी प्रखंडों के निर्वाचन पदाधिकारियों, प्रखंड पर्यवेक्षकों एवं पार्टी के साथियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी साथी हर्षोल्लास के साथ संगठन के चुनाव में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं, जिससे पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी हरि कृपाल ने कहा कि जिला में संगठन का चुनाव हर्षोल्लास के साथ संपन्न कराया गया है. सभी साथी बढ़-चढ़कर भागीदारी ले रहे हैं. जिले के नौ प्रखंडों में सर्वसमिति से निर्विरोध चुनाव होना मुख्यमंत्री के प्रति समर्पण का भाव दर्शाता है. सफल चुनाव के लिए सभी साथियों को हार्दिक अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >