नवादा: दीनानाथ सिंह बने रजौली नगर पंचायत के नये कार्यपालक पदाधिकारी, साफ-सफाई पर रहेगा जोर

नगर पंचायत रजौली को नये कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह मिल गए हैं. उन्होंने पदभार संभालते ही नागरिक सेवाएं बेहतर बनाने और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का संकल्प लिया है. जानिए उनकी प्राथमिकताएं.

नवादा. नगर पंचायत रजौली में नये कार्यपालक पदाधिकारी के रूप में दीनानाथ सिंह ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया है. जहानाबाद नगर परिषद से स्थानांतरित होकर आये दीनानाथ सिंह को पूर्व में अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे अधिकारी आतीश कुमार रंजन ने औपचारिक रूप से प्रभार सौंपा.

फूल-माला पहनाकर किया गया स्वागत

पदभार ग्रहण के अवसर पर नगर पंचायत कार्यालय में स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार ने नये कार्यपालक पदाधिकारी को गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया. वहीं, स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों ने फूल-माला पहनाकर दीनानाथ सिंह का नागरिक अभिनंदन किया.

पदभार ग्रहण समारोह के दौरान प्रभार सौंपने वाले अधिकारी आतीश कुमार रंजन के अलावा वार्ड पार्षद प्रतिनिधि प्रमोद चंद्रवंशी, वार्ड संख्या 10 के प्रतिनिधि संतोष वर्मा, वार्ड संख्या 6 के प्रतिनिधि सुमित वर्मा, वार्ड संख्या 8 के प्रतिनिधि गोपाल, वार्ड संख्या 9 के प्रतिनिधि राजू, वार्ड संख्या 11 के प्रतिनिधि सतीश कुमार तथा मुकेश समेत कई अन्य लोग मौजूद रहे.

बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता

पदभार संभालने के बाद नये कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ सिंह ने अपनी प्राथमिकताओं की जानकारी दी. उन्होंने बताया कि आम जनता को बेहतर नागरिक सेवाएं उपलब्ध कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी. उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास करने के साथ साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ कर बेहतर तरीके से लागू किया जायेगा.

समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से होंगे विकास कार्य

नये ईओ ने कहा कि सार्वजनिक सेवाओं के निष्पादन में होने वाले विलंब को समाप्त करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है. नगर पंचायत के सभी मूल विकास कार्यों को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा करना उनकी कार्ययोजना का मुख्य हिस्सा रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुमार मनीष देव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >