सड़क, पानी, बिजली व स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने की उठी आवाज

Nawada newsसड़कें, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवा और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी शिकायत डीएम के जनता दरबार में पहुंची.

पहल. डीएम के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निष्पादन फोटो कैप्शन- जनता दरबार में लोगों की शिकायत सुनते डीएम. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय सड़कें, पानी, बिजली, स्वास्थ्य सेवा और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने संबंधी शिकायत डीएम के जनता दरबार में पहुंची. डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की शिकायत सुनकर उसे दुर करने की कार्रवाई की गयी. जनता दरबार में कुल 36 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें स्थानीय नागरिकों ने अपनी समस्याएं जिलाधिकारी के सामने रखे. डीएम ने जनता की शिकायतों को ध्यान से सुना और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया. कुछ मामलों में लोगों ने अपनी संपत्ति से संबंधित विवाद, स्थानीय सरकारी योजनाओं में देरी और रोजगार के अवसरों की कमी को लेकर भी शिकायतें दर्ज करायीं. जनता दरबार में नवादा सदर प्रखंड के गोनावां के रविन्द्र कुमार ने दखल खारिज के संबंध में, अकबरपुर, कहुआकला के बिंदु देवी ने इंदिरा आवास के संबंध में, वारिसलीगंज, चिरैया के संजय कुमार ने सरकारी अमीन द्वारा गलत मापी करने के संबंध में, रोह, सम्हरीगढ़, समरैठा के ग्रामिणों ने मनरेगा से बिना कार्य किए रुपए निकासी के संबंध में, अकबरपुर, माधोपुर की सोनी देवी ने घर के सामने से नाली रास्ते के संबंध में, अकबरपुर के महेंद्र मिस्त्री ने रैयती भूमि पर मकान नहीं बनने देने के संबंध में आवेदन दिया. कुछ आवेदनों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया और कुछ आवेदनों को संबंधित पदाधिकारी के पास शिकायतों के निष्पादन के लिए भेज दिया. जनता दरबार के दौरान डीएम ने जनता से सीधी बात की और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता से किया जायेगा. डीएम ने संबंधित पदाधिकारी से बात कर जनता की शिकायतों का समाधान एक सप्ताह के अंदर करने का निर्देश दिया. जनता दरबार में आए कुछ लोगों ने सरकार की पहल को सराहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VISHAL KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >