बजाज फाइनेंस के नाम पर ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई नगर से साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार।

पुलिस की छापेमारी में पांच पासबुक और छह मोबाइल बरामद

पुलिस की छापेमारी में पांच पासबुक और छह मोबाइल बरामद प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. साइबर पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई नगर से एक साइबर अपराधी को धर दबोचा है. अपराधी के पास से विभिन्न बैंक की पांच पासबुक समेत छह एंड्राइड मोबाइल जब्त किये गये हैं. साइबर पुलिस उपाधीक्षक प्रिया ज्योति ने बताया कि साइबर प्रतिबिंब पोर्टल पर दिख रहे नंबरों के आधार एसआइ नेहा कुमारी के नेतृत्व में एसआइटी गठित कर नगर क्षेत्र कन्हाई नगर मुहल्ले में एक ठिकाने से एक साइबर अपराधी को धर दबोचा गया. उसकी तलाशी के क्रम में साइबर अपराध से जुड़े कई साक्ष्य प्राप्त हुए हैं. उक्त ठिकाने से पांच बैंक की पासबुक व छह मोबाइल बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार अपराधी के अन्य साथी भागने में सफल रहे. अपराधी मूलतः वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के चकवाय गांव निवासी नरेश यादव का बेटा जितेंद्र कुमार है, जो ठिकाने बदलकर नवादा नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई नगर मुहल्ले में अस्थायी तौर पर रह कर साइबर ठगी का काम कर रहा था. साइबर पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि बजाज फाइनेंस कंपनी से सस्ते दर पर लोन दिलाने के नाम पर भोले-भाले लोगो से साइबर ठगी किया करता था. उन्होंने बताया कि उसके खिलाफ विभिन्न साक्ष्य के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बता दें इन दिनों साइबर अपराधी अपना ठिकाने बदल-बदल कर साइबर ठगी का धंधे कर रहे हैं. जिले के वारिसलीगंज, पकरीबारवां, काशीचक तथा नालंदा जिले का कतरीसराय साइबर अपराधियों का हब माना जाता है. इन इलाकों में साइबर अपराध से काफी धन अर्जित किया गया है. लेकिन, पुलिस दबिश से अधिकांश साइबर अपराधियों ने शहर को अपना ठिकाना बनाया है. साइबर अपराध रुकने के बजाय लगातार अपना पैर पसार रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >