एकल यूज प्लास्टिक व जल संरक्षण को लेकर निकाली जागरूकता रैली

स्काउट-गाइड कैडरों ने लगाये पर्यावरण संरक्षण के नारे, लोगों को किया जागरूक

स्काउट-गाइड कैडरों ने लगाये पर्यावरण संरक्षण के नारे, लोगों को किया जागरूक प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के तहत एकल यूज प्लास्टिक और जल संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. प्राचार्य संजय कुमार त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया. रैली भगत सिंह चौक से डायट के बगल से होते प्रोजेक्ट स्कूल पहुंचकर समाप्त हुई. रैली के दौरान प्लास्टिक को ना कहें, पर्यावरण को बचाएं, धरती का दम घोंटना बंद करो, सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल बंद करो, प्लास्टिक नहीं, धरती को चुनें, प्लास्टिक को अलविदा कहें, एकल उपयोग प्लास्टिक हटाओ, जीवन को स्वच्छ बनाओ, शानदार बनो, प्लास्टिक का इस्तेमाल न करो तथा प्लास्टिक मुक्त समाज, स्वच्छ और स्वस्थ समाज जैसे नारे लगाये गये. जल संरक्षण के प्रति भी किया जागरूक रैली के माध्यम से जल संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया गया. जानकारी के अनुसार, स्काउट व गाइड कैडरों के छह दिवसीय प्रथम सोपान प्रशिक्षण के दौरान यह जागरूकता रैली निकाली गयी. प्रशिक्षण शिविर में स्काउट और गाइड कैडरों को झंडा गीत, नियम-प्रतिज्ञा, प्रार्थना, प्राथमिक सहायता, उपचार, रस्सी की जानकारी, गांठें, आंदोलन की जानकारी, स्वच्छता अभियान, बाल विवाह, एकल यूज प्लास्टिक, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आदि की जानकारी दी जा रही है. मौके पर स्काउट प्रशिक्षक संटू कुमार, विजय कुमार पार्थ, संतोष कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे. विद्यालय के शिक्षक व स्काउट प्रभारी आकाश कुमार, गाइड प्रभारी अर्पणा कुमारी, अंकित कुमार, दीपक कुमार, निशांत कुमार, राकेश कुमार पांडेय, पूनम कुमारी, टोली नायक आयुषी कुमारी, वैष्णवी कुमारी, मोनी कुमारी, वैष्णवी रानी, प्रशांत कुमार, उर्वशी रानी, आर्य लक्ष्य और अनमोल कुमार आदि ने सहयोग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >