BPSC 70वीं परीक्षा में मेसकौर का गौरव बढ़ा, सौरव किशोर ने हासिल की 146वीं रैंक

BPSC Success Story : सेवानिवृत्त शिक्षक के पुत्र सौरव किशोर बने DSP, 146वीं रैंक से चयन. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

नवादा से प्रेम कुमार की रिपोर्ट
BPSC Success Story : मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के नागवेल गांव निवासी सौरव किशोर ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में 146वीं रैंक प्राप्त कर उप पुलिस अधीक्षक (DSP) पद पर चयनित होकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है. सौरव, सेवानिवृत्त शिक्षक कमल किशोर एवं पूर्व उपप्रमुख मंजू देवी के पुत्र हैं. वर्तमान में वे जिला सहकारिता पदाधिकारी (DCO) के पद पर कार्यरत हैं. नौकरी के साथ लगातार कठिन परिश्रम, अनुशासित तैयारी और दृढ़ संकल्प के बल पर उन्होंने यह सफलता हासिल की.

DSP बनने पर गांव में उत्साह, लोगों ने दी बधाई और जताया गर्व

डीएसपी पद पर चयन की सूचना मिलते ही नागवेल गांव समेत पूरे मेसकौर प्रखंड में खुशी की लहर दौड़ गई. परिजनों, रिश्तेदारों और ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया तथा उन्हें बधाई दी. परिवार ने इसे वर्षों की मेहनत, संघर्ष और माता-पिता के आशीर्वाद का परिणाम बताया. वहीं स्थानीय लोगों ने कहा कि सौरव किशोर की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है. लोगों ने विश्वास जताया कि वे पुलिस सेवा में ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण के साथ समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगे.

Also Read : सरकारी विद्यालयों में फिर लौटी रौनक, 22 से 27 जून तक स्वागत सप्ताह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Yuvraj Ratan

पटना जन्मस्थली है मेरी, निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित आधारित पत्रकारिता में विश्वास करता हूं. वर्तमान में मेरा उद्देश्य बिहार के स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाना और पाठकों तक सत्यापित जानकारी पहुंचाना है. किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले उपलब्ध तथ्यों और स्रोतों का सत्यापन करना मेरी प्राथमिकता है. पाठकों को विश्वसनीय, निष्पक्ष और जनहितकारी जानकारी उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हूं.

प्राथमिक शिक्षा संत जेवियर्स हाई स्कूल, पटना से पूरी करने के बाद संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉलजी से बैचलर्स ऑफ मास कम्यूनिकेशन से स्नातक किया हूं. 2020 से पटना स्थित मीडिया संस्थान न्यूज 4 नेशन में एंकर सह प्रोड्यूसर के पद पर डेढ़ वर्षों तक काम किया. इसके उपरांत जून 2022 से इंडियन पॉलिटिकल एक्शन कमिटी (I-PAC) में सीनियर एग्जीक्यूटिव के पद पर रहते हुए डिजिटल कम्यूनिकेशन टीम में कार्य करने का मौका मिला. वर्तमान में प्रभात खबर में कंटेंट राइटर के पद पर हूं इसके माध्यम से नागरिकों के पास तथ्यात्मक और सही सूचनाएँ, खबर और अपडेट देने का कार्य कर रहा हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >