नीट पेपर लीक मामले पर भीम आर्मी का प्रदर्शन, शांतिपूर्ण मार्च के बीच पूरे दिन अलर्ट रहा प्रशासन

नीट पेपर लीक मामले को लेकर भीम आर्मी ने नवादा में विरोध प्रदर्शन किया. भगत सिंह चौक से समाहरणालय तक शांतिपूर्ण मार्च निकाला गया. पूरे दिन प्रशासन हाई अलर्ट पर रहा.

Nawada News: नवादा में छात्र आंदोलन और बिहार बंद के आह्वान को लेकर शनिवार को नवादा में प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा. शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, समाहरणालय, प्रजातंत्र चौक, भगत सिंह चौक और रेलवे स्टेशन पर भारी पुलिस बल तैनात रहा. जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी दिनभर शहर में गश्त लगाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे.

भगत सिंह चौक से समाहरणालय तक निकाला शांतिपूर्ण मार्च

नीट पेपर लीक मामले को लेकर भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया. प्रदर्शनकारी भगत सिंह चौक पर एकत्रित होकर केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला और समाहरणालय पहुंचकर जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत चौधरी, जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र राजवंशी और टिंकू चौधरी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

नारेबाजी के बीच दिखा सोशल मीडिया का क्रेज

प्रदर्शन के दौरान जहां एक तरफ केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई, वहीं दूसरी ओर युवाओं में सोशल मीडिया को लेकर खासा उत्साह दिखा. कई छात्र अपने मोबाइल से वीडियो बनाते, सेल्फी लेते और रील्स तैयार करते नजर आए. हालांकि, प्रदर्शन पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण रहा.

सुबह से शाम तक अधिकारियों ने संभाला मोर्चा

शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए डीएम रवि प्रकाश, एसपी अभिनव धीमान, सदर एसडीओ अमित अनुराग, सदर एसडीपीओ हुल्लास कुमार, मुख्यालय डीएसपी निशु मलिक, नगर थाना अध्यक्ष उमाशंकर सिंह और आरपीएफ इंस्पेक्टर महेंद्र कुमार समेत कई अधिकारी लगातार निगरानी करते रहे. प्रशासन की चुस्ती के कारण शहर में कानून-व्यवस्था पूरी तरह सामान्य बनी रही.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Bablu kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >