नवादा के नारदीगंज में BDO ने हरी झंडी दिखाकर कलश यात्रा को रवाना किया, SC/ST परिवारों के लिए लगेंगे विशेष शिविर

फ़ोटोकैप्शन-फरहा में मकान को ध्वस्त करते एनएचएआई के मशीन

नवादा के नारदीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर से बुधवार को संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर ‘समरसता अभियान’ के तहत भव्य कलश यात्रा निकाली गई. बीडीओ सोनिया ढनढननिया और प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया. कलश यात्रा शादीपुर महादलित टोले तक पहुंची, जहां लोगों ने अभियान में भाग लिया.

हर गुरुवार लगेगा विशेष शिविर

प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सुरेंद्र चौहान ने बताया कि 27 अगस्त 2026 से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को महादलित टोलों और पंचायत भवनों में विशेष शिविर लगाए जाएंगे. इन शिविरों के जरिए अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति परिवारों को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. अभियान का मुख्य उद्देश्य पात्र SC/ST परिवारों को सरकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाना है.

अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

कलश यात्रा के दौरान कार्यक्रम में उप प्रमुख अमित कुमार, बीएओ विवेक कुमार गौरव, पीओ राजीव कुमार, सरपंच प्रवेश रविदास, भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सूरज पासवान और समाजसेवी दिनेश कुमार अकेला समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे. कार्यक्रम में विकास मित्र बालचंद्र कुमार सदा, मनीषा कुमारी, ज्योति कुमारी, इंदु कुमारी, श्रवण कुमार और कृष्णा रविदास समेत अन्य लोगों ने भी हिस्सा लिया.

Also Read : पटना नगर निगम ने मेयर समेत 26745 मकान मालिकों को भेजा नोटिस, अंचल कार्यालयों में शुरू हुई सुनवाई; जानिए वजह



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >