नवादा की चर्चित शोभिया प्रकरण में बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया, चार यूट्यूबर समेत सात लोगों पर दर्ज हुई प्राथमिकी

Nawada News : नवादा नगर थाना क्षेत्र के चर्चित शोभिया प्रकरण में बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए आरोपों की पुलिस जांच में पुष्टि नहीं होने के बाद अब चार यूट्यूब चैनल संचालकों समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद मामला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है.

(नवादा से आशुतोष कुमार की रिपोर्ट)

Nawada News : नवादा नगर थाना क्षेत्र के चर्चित शोभिया प्रकरण में बड़ा कानूनी मोड़ सामने आया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए आरोपों की पुलिस जांच में पुष्टि नहीं होने के बाद अब चार यूट्यूब चैनल संचालकों समेत सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस कार्रवाई के बाद मामला एक बार फिर चर्चा के केंद्र में आ गया है.

सोशल मीडिया पर झूठे आरोप फैलाने का आरोप

नगर थाना में दर्ज कांड संख्या 549/26 के अनुसार शिकायतकर्ता सोनू कुमार ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी विवाद के कारण उनके खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए। इससे उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा को गंभीर क्षति पहुंची है.

चार यूट्यूबर भी बने नामजद आरोपी

प्राथमिकी में विनोद साव, पूनम कुमारी और आध्या कुमारी के अलावा चार सोशल मीडिया एवं यूट्यूब चैनल संचालकों को भी नामजद किया गया है. इनमें बदलो बिहार न्यूज (बीबीएन) के संचालक गुलशन कुमार, यूथ इंडिया के संचालक नीतीश कुमार, टाइम्स ऑफ नवादा के संचालक प्रिंस कुमार तथा मगध टाइम्स के संचालक गुलशन कुमार शामिल हैं.

पहले वायरल हुए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि इसी प्रकरण से जुड़े छेड़छाड़, रंगदारी और भय का माहौल बनाने जैसे गंभीर आरोपों वाले वीडियो कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे. मामला सुर्खियों में आने के बाद पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमान के निर्देश पर इसकी विस्तृत जांच कराई गई थी.

जांच में नहीं मिली आरोपों की पुष्टि

पुलिस जांच के बाद जारी आधिकारिक रिपोर्ट में वायरल आरोपों की पुष्टि नहीं होने की बात कही गई थी. जांच में यह भी सामने आया था कि दोनों पक्षों के बीच पहले से पड़ोसी विवाद चला आ रहा है. इसी आधार पर पुलिस ने मामले को अलग दृष्टिकोण से जांचना शुरू किया.

सोशल मीडिया की जवाबदेही पर उठे सवाल

नई प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अब यह मामला केवल पड़ोसी विवाद तक सीमित नहीं रह गया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर प्रसारित सामग्री की सत्यता, जिम्मेदारी और कानूनी जवाबदेही को लेकर भी बहस तेज हो गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि बिना सत्यापन के किसी भी आरोप को सार्वजनिक करना गंभीर कानूनी परिणाम ला सकता है.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

नगर थाना पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है. पुलिस सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है. हालांकि, प्राथमिकी में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि अनुसंधान और न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही हो सकेगी.

Also Read : नवादा में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत हैं. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने दूरदर्शन (Doordarshan) में इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म The Newsdharma के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO Amar Shaheed Bipin Singh Foundation से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कार्यरत विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >