नहाय-खाय के साथ चैती छठ महापर्व शुरू, खरना आज

व्रतियों का अटूट विश्वास, सूर्य उपासना से सुख-समृद्धि की होती है प्राप्ति

36 घंटे का निर्जला व्रत आज से शुरू व्रतियों का अटूट विश्वास, सूर्य उपासना से सुख-समृद्धि की होती है प्राप्ति कैप्शन-कद्दू-भात की पूजा प्रतिनिधि, नवादा नगर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय चैती छठ महापर्व शुरू हो गया. पहले दिन व्रतियों ने पवित्रता और नियमों का पालन करते हुए घरों की साफ-सफाई की. इसके बाद विधि-विधान से प्रसाद तैयार कर व्रत आरंभ किया. इस दौरान नदियों, तालाबों और जलाशयों पर व्रतियों की भीड़ देखने को मिली. व्रतियों ने स्नान कर भगवान सूर्य की उपासना की. नहाय-खाय के दिन व्रती कद्दू-भात (लौकी की सब्जी, अरवा चावल और चने की दाल) का प्रसाद ग्रहण किया. इसका विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है. इस अवसर पर व्रती के घर परिवार, रिश्तेदार और आसपास के लोग प्रसाद ग्रहण करने पहुंचते हैं. इससे सामाजिक एकता और भाईचारे का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ गांवों में भी छठ का उत्साह चरम पर है. लोग पूजन सामग्री जुटाने में लगे हुए हैं. दूसरे दिन सोमवार को खरना पूजा संपन्न होगा. इसके बाद व्रती 36 घंटे का निर्जला व्रत रखेंगे. इस कठिन तपस्या के दौरान व्रती जल तक ग्रहण नहीं करते और पूर्ण श्रद्धा के साथ भगवान भास्कर की आराधना करते हैं. व्रतियों का उत्साह और आस्था में कोई कमी नहीं दिख रही है. घर-घर में छठ गीतों की गूंज और पूजा की तैयारियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >