Nawada News : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर के सभागार में सोमवार को एनीमिया मुक्त भारत (एएमबी) अभियान एवं एएमबी एप के संचालन को लेकर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने की. प्रशिक्षण में सभी एएनएम, सीएचओ, एलटी, डाटा ऑपरेटर, जीएनएम, आशा एवं आशा फैसिलिटेटर को डिजिटल हीमोग्लोबिनोमीटर के उपयोग, एएमबी एप के संचालन और रिपोर्टिंग की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई.
25 अगस्त से अभियान शुरू करने का निर्देश
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिया कि 25 अगस्त से एनीमिया मुक्त भारत अभियान को विधिवत शुरू किया जाए. उन्होंने निर्धारित कार्ययोजना के अनुसार अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने और सभी आवश्यक गतिविधियों को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.
जीएवीआई के डीसी ने दी अभियान की कार्ययोजना की जानकारी
जीएवीआई ग्रामों में कार्यरत सभी 10 एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को अभियान की कार्ययोजना का प्रशिक्षण जीएवीआई के डीसी कुमार अभिषेक ने दिया. वहीं, पीएफआई की शीला कुमारी ने एचएमआईएस रिपोर्ट, एफपीएलएमआईएस एवं एएम रिपोर्ट तैयार करने तथा समय पर रिपोर्टिंग करने की प्रक्रिया की जानकारी दी.
Also Read : जनसुनवाई में 14 परिवादों पर हुई सुनवाई, कई मामलों का मौके पर किया गया निष्पादन
आपसी समन्वय से अभियान को सफल बनाने की अपील
प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीएचएम विजय पासवान, बीसीएम देवशंकर कुमार, पीसीआई-के के बीसी प्रमोद चौधरी, डाटा ऑपरेटर रंजीत कुमार, एलटी नीरज कुमार, विश्वेश्वर चौधरी सहित एएनएम, आशा एवं आशा फैसिलिटेटर मौजूद रहे. स्वास्थ्यकर्मियों से आपसी समन्वय के साथ एनीमिया मुक्त भारत अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने की अपील की गई.
Also Read : 28 अगस्त को मनेगा रक्षाबंधन, राखी बाजारों में बढ़ी चहल-पहल
