समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम वारिसलीगंज. समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका उतना ही अहम है. जितना मनुष्य जीवन के लिए हवा और पानी जरूरी है. समय के पाबंद व अनुशासन के प्रबल समर्थक के तौर पर नवल जी ने विद्यालय में छात्रों को समाज निर्माण का पाठ पढ़ाया है. यह बातें बीइओ हरेंद्र प्रसाद ने शनिवार को उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में विद्यालय के प्राचार्य नवल किशोर प्रसाद की सेवानिवृत्ति के बाद विदाई समारोह में कहीं. उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में इनका कार्य बेहद सराहनीय रहा है. समारोह की अध्यक्षता कर रहे सीआरसी जितेंद्र कुमार मंटू ने कहा कि नवोदित शिक्षकों को नवल बाबू से सीख लेने की जरूरत है. इस दौरान विद्यालय परिवार की ओर से अंग वस्त्र देकर प्राचार्य को भावनात्मक माहौल में विदाई सम्मान की गयी. कार्यक्रम का संचालन सीआरसी दिनेश कुमार सिंह ने की. मौके पर प्रखंड एमडीएम प्रभारी विजय शंकर, बीआरसी अर्चना वर्मा, मकेसर नाथ, अजय कुमार, शिवेश प्रसाद, विकास वर्मा, कुमारी कल्पना, कविता कुमारी, संतोष कुमार पासवान आदि छात्र व छात्राओं के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
समाज नर्मिाण में शक्षिकों की भूमिका अहम
समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अहम वारिसलीगंज. समाज निर्माण में शिक्षकों की भूमिका उतना ही अहम है. जितना मनुष्य जीवन के लिए हवा और पानी जरूरी है. समय के पाबंद व अनुशासन के प्रबल समर्थक के तौर पर नवल जी ने विद्यालय में छात्रों को समाज निर्माण का पाठ पढ़ाया है. यह बातें बीइओ […]
