कस्तूरबा विद्यालय में 10 अप्रैल तक होंगे नामांकन

NAWADA NEWS.शिक्षा विभाग के विशेष नामांकन अभियान के तहत चलाये जा रहे प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए 10 अप्रैल तक नामांकन लिया जायेगा.

कौआकोल.

शिक्षा विभाग के विशेष नामांकन अभियान के तहत चलाये जा रहे प्रवेशोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 के लिए 10 अप्रैल तक नामांकन लिया जायेगा.इस संबंध में वार्डन साधना सिंह ने बताया कि 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग की पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण छात्राओं के लिए आवेदन विद्यालय कार्यालय में स्वीकार किया जा रहा है. यह विद्यालय बिहार शिक्षा परियोजना के तहत संचालित है, जहां छात्राओं को निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ शिक्षा प्रदान की जाती है.उन्होंने बताया कि इस सत्र में नामांकन के लिए कुल 21 सीटें उपलब्ध हैं. इनमें अनुसूचित जाति के लिए आठ, अनुसूचित जनजाति के लिए पांच और अतिपिछड़ा, पिछड़ा, मुस्लिम, अनाथ और दिव्यांग छात्राओं के लिए आठ सीटें आरक्षित हैं.वार्डन ने अभिभावकों से अपील की है कि पात्र छात्राओं के नामांकन के लिए आवश्यक दस्तावेजों की छायाप्रति के साथ 10 अप्रैल तक विद्यालय कार्यालय में आवेदन जमा करें, ताकि उनकी बच्चियों को इस आवासीय विद्यालय का लाभ मिल सके.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >