रामनवमी को लेकर पुलिस सतर्क, अकबरपुर में फ्लैग मार्च

NAWADA NEWS.प्रखंड अंतर्गत अकबरपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को अकबरपुर बाजार, फतेहपुर, मदैनीडीही, हुडराई, शेरपुर शाहपुर, पचरुखी सहित कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया.

फोटो कैप्शन- फ्लैग मार्च में शामिल पुलिस के जवान प्रतिनिधि, अकबरपुर प्रखंड अंतर्गत अकबरपुर थाना क्षेत्र में रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. इसी क्रम में थाना प्रभारी रुपेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में गुरुवार को अकबरपुर बाजार, फतेहपुर, मदैनीडीही, हुडराई, शेरपुर शाहपुर, पचरुखी सहित कई गांवों में फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखना और आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा कायम करना था. एसपी के निर्देश पर निकाला गया यह मार्च शाम करीब 3:00 बजे अकबरपुर थाना परिसर से प्रारंभ हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में सशस्त्र बल के जवान शामिल हुए. इस दौरान पुलिस बल ने पैदल मार्च कर लोगों में सुरक्षा का संदेश दिया. मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने आमजन से रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की. साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया. थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये हैं. संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखी जा रही है और अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गयी है. उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vishal kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >