नि:शक्तता दिवस पर हुए कार्यक्रम

नि:शक्तता दिवस पर हुए कार्यक्रम नवादा (नगर). प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में नि:शक्तता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इसके दर्द को शिक्षा के माध्यम से कमजोर किया जा सकता है. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नि:शक्तता शारीरिक के […]

नि:शक्तता दिवस पर हुए कार्यक्रम नवादा (नगर). प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में नि:शक्तता दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. प्राचार्य अनिल कुमार सिन्हा के अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि इसके दर्द को शिक्षा के माध्यम से कमजोर किया जा सकता है. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि नि:शक्तता शारीरिक के साथ ही मानसिक होता है. नि:शक्त बच्चों को प्रेम, स्नेह के साथ ही मानसिक रूप से मजबूत करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में शिवकुमार प्रसाद, पूर्व प्राचार्य इंद्रदेव प्रसाद, देवेंद्र पांडेय, अनिल साहा, संजय कुमार, उमेश चौधरी, छोटे लाल मिश्री आदि मौजूद थे. मंच का संचालन डॉ मदन कुमार ने किया. इधर, वरीय नागरिक संघ द्वारा विकलांगता दिवस के अवसर पर गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि विकलांगता एक दैवी व शारीरिक अस्वस्थता का परिचायक है. सभी को विकलांगों के मदद के लिए आगे आना चाहिए. कार्यक्रम में ब्रज किशोर शर्मा, शारदा पांडेय, अर्जुन सिंह आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >