नालंदा में बिहटा-सरमेरा फोरलेन पर दर्दनाक हादसा, 22 साल के युवक की दर्दनाक मौत

Nalanda Road Accident : नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. एसएच-78 बिहटा-सरमेरा फोरलेन मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

Nalanda Road Accident : (सुनील कुमार) नालंदा जिले के सरमेरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई. एसएच-78 बिहटा-सरमेरा फोरलेन मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. हादसे के बाद परिवार में मातम पसर गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

काम से लौटते समय हुआ दर्दनाक हादसा

मृतक की पहचान सरमेरा थाना क्षेत्र के बढ़िया बिगहा गांव निवासी पंजाबी सिंह के 26 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार के रूप में की गई है. बताया जाता है कि गुलशन कुमार रोज की तरह अपना काम खत्म कर होटल प्रणामा से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया.

तेज रफ्तार ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार एसएच-78 फोरलेन मार्ग पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि गुलशन कुमार सड़क पर गिर गए और ट्रक के पहिए के नीचे आ गए. मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

हादसे के बाद जुटी लोगों की भीड़

दुर्घटना के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए. सड़क पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सूचना सरमेरा थाना पुलिस को दी.

पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही सरमेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जाएगी.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

मृतक के परिजनों ने बताया कि गुलशन कुमार परिवार के जिम्मेदार सदस्यों में से एक थे. उनकी असामयिक मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. घटना की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

ट्रक जब्त, चालक से पूछताछ जारी

सरमेरा थाना पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में शामिल ट्रक को जब्त कर लिया गया है. साथ ही चालक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

फोरलेन पर बढ़ते हादसे बने चिंता का विषय

एसएच-78 बिहटा-सरमेरा फोरलेन मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसे स्थानीय लोगों के लिए चिंता का विषय बनते जा रहे हैं. लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती से नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >