Bihar Tourism: सिर्फ 1000 रुपये में धूमिए ये ऐतिहासिक जगह… रहना-खाना सब फ्री, हो जाइए तैयार

Bihar Tourism: बिहार में पर्यटन को लेकर लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है. ऐसे में यहां एक ऐतिहासिक और बेहद ही खूबसूरत जगह है, जहां आप सिर्फ 1000 रुपये खर्च करके घूम सकते हैं. रहने से लेकर खाना भी फ्री मिलेगा.

Bihar Tourism: बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर कई जगहों को बिहार सरकार की ओर से विकसित किया जा रहा है. सरकार की कोशिश भी है कि, कम बजट में ही पर्यटकों को खास सुविधाएं दी जाए. ऐसे में बिहार का राजगीर पर्यटन की दृष्टि से काफी फेमस है. कहा जाता है कि, अगर इस जगह में जाकर आप घूमना चाहते हैं तो, आपको मात्र 1000 रुपये ही खर्च करने होंगे. इस एक हजार रुपये में आप घूमना-फिरना, रहना-खाना सब कुछ कर सकते हैं. यानी कि, बड़े ही कम बजट में आप खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकेंगे और एक अनोखा अनुभव ले सकेंगे.

राजगीर में बहुत कुछ है खास

दरअसल, बिहार का राजगीर अपने ऐतिहासिक धरोहर और पौराणिक विशेषताओं के लिए प्रसिद्ध है. राजगीर में घूमने-फिरने की कई सारी जगहें हैं. जिसमें पांडू पोखर से लेकर स्वर्ण भंडार सहित कई काफी फेमस जगहें हैं, जिसकी आप सैर कर सकते हैं. अगर राजधानी पटना से राजगीर पहुंचना है तो, इसके लिए मात्र 40 से 45 रुपये ही आपको खर्च करने होंगे. दरअसल, पटना से राजगीर जाने के लिए कई सारी पैसेंजर ट्रेन उपलब्ध हैं. इतना ही नहीं, यदि आपकी इच्छा है तो आप एक्सप्रेस ट्रेन भी ले सकते हैं. जिसके लिए 60 से 70 रुपए खर्च करने पड़ सकते हैं.

रहने से लेकर खाना-पीना फ्री

इसके बाद राजगीर में आपको रहने के लिए पैसों की जरूरत नहीं पड़ने वाली. जी हां, दरअसल, राजगीर के वैतरणी पोखर के पास बने सम्राट अशोक भवन में आप ठहर सकते हैं. यहां रहने से लेकर खाने तक की मुफ्त सुविधा मिलेगी. लेकिन, गौर करने वाली बात यहां यह है कि, आप सीमित समय तक के लिए ही रह सकते हैं. बता दें कि, राजगीर में कई जगह आप घूम सकते हैं जहां एंट्री फी मात्र 10 से 20 रुपये ही देने होंगे. जबकि कई जगहों पर जाने के लिए आपको पैसे नहीं खर्च करने पड़ेंगे. जैसे कि, यहां आप विश्व शांति स्तूप से लेकर कई ऐतिहासिक चीजों के सैर कर पाएंगे. कुल मिलाकर देखा जाए तो, अगर आप घूमना-फिरना पसंद करते हैं तो, राजगीर की सैर कर सकते हैं.

Also Read: Shravani Mela 2025: इस जिले में धर्मशाला और विवाह भवनों को भी किया जा रहा तैयार, जानिए क्या-क्या है व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >