दोस्त के तिलक में जिसने की हर्ष फायरिंग उसी को लगी गोली, 27 अप्रैल को होने वाली थी शादी

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में हर्ष फायरिंग के कारण एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान 21 साल के छोटू कुमार के रूप में हुई है. मृतक का आज तिलक आना था और 27 अप्रैल को उसकी शादी होने वाली थी. बताया यह भी जा रहा है कि मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है.

Bihar News: नालंदा जिला के बिंद थाना इलाके के अमावां गांव में एक शादी की खुशियां अचानक मातम में बदल गई. जिस घर में कुछ ही दिनों बाद शहनाइयां बजनी थीं, वहां अब सन्नाटा और आंसू है. 21 साल के छोटू कुमार की हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से मौत हो गई और सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि यह गोली उसी के अपने हथियार से चली.

10 दिन पहले ही लौटा था घर

छोटू, जो सरमेरा थाना इलाके के गौसनगर गांव का रहने वाला था, दिल्ली में मजदूरी करता था और अपनी शादी की तैयारी के लिए करीब 10 दिन पहले घर लौटा था. 20 अप्रैल को उसका तिलक आना था और 27 अप्रैल को बारात जानी थी. परिवार खुशियों में डूबा था, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था.

घटना उस समय हुई जब छोटू अपने दोस्त मंटू कुमार के तिलक समारोह में अमावां गांव गया था. समारोह में नाच-गाने का माहौल था. इसी दौरान छोटू छत पर गया और कुछ ही देर बाद गोली चलने की आवाज आई. जब लोग ऊपर पहुंचे तो वह खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत बताया.

जांच में क्या हुआ खुलासा?

पुलिस जांच में सामने आया कि गोली उसके खुद के देसी कट्टे से चली थी. शुरुआती जांच के अनुसार यह मिसफायर था, जो सीधे उसके पेट में जा लगी. बिंद थाना अध्यक्ष मुरली मनोहर आजाद के मुताबिक, मृतक का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह हथियार रखने और लूटपाट के मामलों में जेल जा चुका था.

घटनास्थल से गई लोग फरार

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. घटनास्थल से जुड़े लोग फरार बताए जा रहे हैं, जबकि एफएसएल टीम साक्ष्य जुटाने में लगी है. पुलिस हथियार की बरामदगी के प्रयास भी कर रही है.

Also Read: बिहार के गांवों की सोलर एनर्जी से बदलेगी सूरत, हर जिले में डेवलप होगा ‘मॉडल सोलर विलेज’

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >