बिहारशरीफ : जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध करायी गयी डेली रेजिमेन की दवाइयां. जिला यक्ष्मा विभाग की ओर से दवा की आपूर्ति कर दी गयी है.सरकार की नयी नीति के तहत यक्ष्मा के रोगी 15 फरवरी से ही हर दिन दवा खा रहे हैं. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार ने बताया कि अस्पतालों व डीएमसी में नयी नीति के तहत दवाइयां उपलब्ध करायी गयी है. उन्होंने प्रभारियों को निर्देश दिया है कि मरीजों को हर दिन दवा खाने के लिए दिया जाये.
अस्पतालों में डेली रेजिमेन की दवाइयां उपलब्ध
बिहारशरीफ : जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में उपलब्ध करायी गयी डेली रेजिमेन की दवाइयां. जिला यक्ष्मा विभाग की ओर से दवा की आपूर्ति कर दी गयी है.सरकार की नयी नीति के तहत यक्ष्मा के रोगी 15 फरवरी से ही हर दिन दवा खा रहे हैं. जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार ने बताया कि […]

इस बात पर ध्यान रहे कि मरीज अब डेली रेजिमेन की ही दवा खायें. ताकी बीमारी पर काबू पाने में आसानी हो सके. एसटीएस व एसटीएलएस इस बात पर ध्यान देंगे कि मरीज डेलीरेजिमेन की ही दवा सेवन करें. 15 फरवरी के पहले मरीज एक दिन बीच कर इसकी दवा का सेवन कर रहे थे. पर अब इसके रोगी को डेली रेजिमेन की दवा उपलब्ध करायी जा रही है.