वार्डों का नहीं मिल रहा मतदाता सूची का प्रारूप

कार्यालयों का चक्कर लगा रहे लोग बिहारशरीफ : बिहारशरीफ नगर निगम वोटरों के प्रारूप का प्रकाशन कर दिये की बात अफसर कह रहे हैं जबकि मतदाता सूची के प्रारूप के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहे लेकिन आधे से अधिक वार्ड का प्रारूप नहीं मिल रहा है. बुधवार को 17 वार्ड तक ही प्रारूप दिये […]

कार्यालयों का चक्कर लगा रहे लोग

बिहारशरीफ : बिहारशरीफ नगर निगम वोटरों के प्रारूप का प्रकाशन कर दिये की बात अफसर कह रहे हैं जबकि मतदाता सूची के प्रारूप के लिए कार्यालयों का चक्कर लगा रहे लेकिन आधे से अधिक वार्ड का प्रारूप नहीं मिल रहा है. बुधवार को 17 वार्ड तक ही प्रारूप दिये जा रहे थे. शेष वार्ड का जल्द आने की बात कही जा रही है. प्रारूप को दिये जाने के लिए चार से पांच सौ रुपये एक वार्ड के लिये जाने की बात भी लोग कर रहे हैं. वैसे अफसरों का कहना है कि नगर निगम कार्यालय,अंचल कार्यालय, पोस्ट ऑफिस में प्रारूप को दीवार पर चिपका दिया गया है. वार्ड चुनाव लड़ने के इच्छुक लोग मतदाता सूची प्रारूप को देख सकते हैं.
अगर किसी प्रकार की त्रुटि है तो दावा आपत्ति दे सकते हैं. सदर एसडीओ ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र से दावा आपत्ति लेने के लिए पांच जोन बनाया गया है. इसके लिए एक्सक्यूटिव अफसर, सदर बीडीओ, सदर सीओ प्रखंड कल्याण पदाधिकारी व प्रखंड कृषि पदाधिकारी को रिवाइजिंग पदाधिकारी बनाया गया है. वार्ड एक से लेकर नौ तक अनुमंडल कार्यालय के एक्सक्यूटिव अफसर के यहां दावा आपित्त देना होगा. वार्ड दस से लेकर 18 तक सीओ बिहारशरीफ, 19 से 27 वार्ड के लोग बीडीओ के यहां दे सकते है. इसी प्रकार 28 से 36 से वार्ड तक प्रखंड कल्याण पदाधिकारी व 37 से 46 तक बीएओ को दें सकते हैं.
नाम दर्ज कराने के लिए फार्म दो व दर्ज नाम के लिए आपत्तिलिए फार्म तीन भरकर देना होगा. वह जिसके नाम से होगा उसे ही फार्म देना होगा. वार्ड के अनुसार दावा-आपत्ति दे सकते हैं. 28 फरवरी तक देना होगा.
01 से लेकर नौ एक्स्क्यूटिव अफसर
10 से लेकर 18 तक सीओ बिहारशरीफ
19 से 27 वार्ड के लोग बीडीओ
28 से 36 से वार्ड प्रखंड कल्याण पदाधिकारी
37 से 46 तक बीएओ
दावा/ आपत्ति 14.02 से28.02.2017
दावा आपति का का निपटारा 22. 02 से 07. 03. 2017 तक
मतदाता सूची का अंतिम सूची का प्रकाशन 20.03 .2017
स्त्रोंत: एसडीओ कार्यालय

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >