नगरनौसा में शादी की नीयत से लड़की का अपहरण

नगरनौसा : स्थानीय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी मालो कुमारी ने अपनी पुत्री को शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया है. इसमें विक्की उर्फ विक्रम बिंद, मली बिंद, अमृता कुमारी, विनोद प्रसाद उर्फ वैशाखी, सोनू कुमारी, संतु कुमार, बुधन केवट के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करायी गयी […]

नगरनौसा : स्थानीय थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी मालो कुमारी ने अपनी पुत्री को शादी की नीयत से अपहरण कर लेने का मामला स्थानीय थाने में दर्ज कराया है. इसमें विक्की उर्फ विक्रम बिंद, मली बिंद, अमृता कुमारी, विनोद प्रसाद उर्फ वैशाखी, सोनू कुमारी, संतु कुमार, बुधन केवट के खिलाफ प्राथमिक दर्ज करायी गयी है.
अपने प्राथमिक में मालो कुमारी ने कहा कि गुरुवार को मेरी पुत्री बीए पार्ट 3 में नामांकन कराने को लेकर पंजाब नेशनल बैंक, नगरनौसा से पैसा निकाल कर कॉलेज चंडी गयी थी. शाम तक घर नहीं आने पर खोजबीन की गयी, पर नहीं मिल सकी. गुरुवार की रात में ही फोन कर विक्की उर्फ विक्रम बिंद ने बताया कि आपकी पुत्री मेरे पास है. कह कर फोन काट दिया. खोजबीन में पता चला कि आरोपित लोग मेरी पुत्री को शादी की नीयत से अपहरण कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >