चार साल से नहीं कराया गया सिनेमा लाइसेंस का नवीकरण

बिहारशरीफ : सिनेमा हॉल के प्रबंधकों के द्वारा नियमों का पालन नहीं होने से सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है. बिना लाइसेंस नवीकरण के ही सिनेमा हॉल का संचालन किया जा रहा है. बिना लाइसेंस नवीकरण के संचालित सिनेमा हॉल के प्रबंधक को जिला प्रशासन ने अंतिम चेतावनी दी है. लाइसेंस का नवीकरण नहीं […]

बिहारशरीफ : सिनेमा हॉल के प्रबंधकों के द्वारा नियमों का पालन नहीं होने से सरकारी राजस्व का नुकसान हो रहा है. बिना लाइसेंस नवीकरण के ही सिनेमा हॉल का संचालन किया जा रहा है. बिना लाइसेंस नवीकरण के संचालित सिनेमा हॉल के प्रबंधक को जिला प्रशासन ने अंतिम चेतावनी दी है. लाइसेंस का नवीकरण नहीं कराये जाने पर सिनेमा हॉल को सील कर दिये जायेंगे.

वरीय डिप्टी कलेक्टर राम बाबू ने बताया कि पुलपर स्थित एक सिनेमा हॉल के प्रबंधक के द्वारा चार साल से लाइसेंस का नवीकरण नहीं कराया गया है. कई बार नोटिस देकर नियमों का पालन करने को कहा गया है. साथ ही जवाब-तलब भी किया गया है. उन्होंने कहा कि लेकिन प्रबंधक के द्वारा कोई जवाब नहीं दिया गया. साथ ही लाइसेंस का नवीकरण भी नहीं कराया गया है. उन्होंने कहा कि अंतिम मौका दिया गया है. इसके बाद हॉल को सील कर दिया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >