सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

बिंद : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर रात बिंद बेनार मुख्य मार्ग में भट्टातर के पास गौसनगर निवासी रामाकांत महतो के 24 वर्षीय पुत्र रीतिकेश कुमार की मौत हो गयी़ वे अपने साथी भूषण प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र गोलु कुमार के साथ बिंद से मोहिधिपुर जा रहे थे. जैसे ही भट्टापर पहुंचे […]

बिंद : स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार की देर रात बिंद बेनार मुख्य मार्ग में भट्टातर के पास गौसनगर निवासी रामाकांत महतो के 24 वर्षीय पुत्र रीतिकेश कुमार की मौत हो गयी़ वे अपने साथी भूषण प्रसाद के 20 वर्षीय पुत्र गोलु कुमार के साथ बिंद से मोहिधिपुर जा रहे थे. जैसे ही भट्टापर पहुंचे तो विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात ट्रक की रौशनी से आंख चिलमिला गया और अपना संतुलन खो दिये एवं वहां रखे ईंटों से जा टकराया. टक्कर इतनी जोरदार थी की बाइक सवार रीतिकेश कुमार की मौत मौके पर हो गयी. बताया जाता है कि रीतिकेश कुमार अपने साथी गोलू कुमार के बहन की शादी में आया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >