रिक्त कुल 14 पदों के लिए उपचुनाव
नगरनौसा : स्थानीय प्रखंड में त्रिस्तरीय उपपंचायत में पंचायत चुनाव में रिक्त कुल 12 पंच पदों में आठ पंच पद पर निर्विरोध निर्वाचित किये गये. इस बात की जानकारी देते हुए प्रभारी पंचायत राज पदाधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि प्रखंड में पंचायत चुनाव के दौरान रिक्त कुल 14 पदों के लिए उपचुनाव कराये जा रहे हैं.
जिसमें 2 ग्राम पंचायत सदस्य व 12 ग्राम कचहरी सदस्य का पद रिक्त हैं. 12 ग्राम कचहरी सदस्य में से 08 ग्राम कचहरी सदस्य निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं. जबकि शेष चार ग्राम कचहरी सदस्य व दो ग्राम पंचायत सदस्य के लिए उपचुनाव होना है. निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये आठ ग्राम कचहरी सदस्य में ग्राम पंचायत राज काछियावां के वार्ड नंबर 13 से शांति देवी,
वार्ड नंबर 15 से सुनीता देवी, इसी तरह ग्राम पंचायत राज नगरनौसा से वार्ड नंबर 10 से रीता देवी, ग्राम पंचायत राज कैला के वार्ड नंबर 09 से किरण देवी, दामोदरपुर बलधा के वार्ड नंबर 03 से चिंता देवी, आदर्श ग्राम पंचायत राज भुतहाखाड के वार्ड नंबर 11 से मनोरमा देवी, ग्राम पंचायत राज रामपुर के वार्ड नंबर 11 से शशिकला देवी, ग्राम पंचायत राज खजुरा के वार्ड नंबर 04 से मीरा देवी शामिल हैं.
