आयोजन. बीएसएससी की परीक्षा को बनाये गये 30 परीक्षा केंद्र
कदाचारमुक्त परीक्षा को ले जिले में तैयारी पूरी
बिहारशरीफ : जिले में आगामी पांच फरवरी को आयोजित होने वाली बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इंटरस्तरीय प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई. जिला पदाधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम द्वारा शांतिपूर्ण व कदाचार रहित परीक्षा आयोजन को लेकर अधिकारियों व केंद्राधीक्षकों को पूरी तत्परता तथा निष्ठा से परीक्षा कार्य को संपादित करने का निर्देश दिया है. जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर,दंडाधिकारी,सहायक दंडाधिकारी आदि की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है. परीक्षा से जुड़े अधिकारियों को अपने अपने परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने के ढाई घंटे पूर्व की पहुंचने का निर्देश दिया गया है.
परीक्षा के दौरान केंद्रों पर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश करने की अनुमति नहीं दी जायेगी. अपर समाहर्ता मो.खबीर को जिले का जोनल को-ऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है. बीएसएससी की दूसरी परीक्षा में शामि होने वाले 20537 अभ्यर्थियों के लिए जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर अधिकारियों द्वारा कड़ी निगरानी रखे जाने को कहा गया है. अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाई जायेगी. इसके तहत परीक्षा केंद्रों के 500 गज के त्रिज्या में अनावश्यक घूमते फिरते, समूह बनाकर हंगामा करते, हथियार आदि लेकर घूमने, लाउडस्पीकर बजाये आदि पर पूर्णत: रोक लगी रहेगी. जिला पदाधिकारी द्वारा परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों की वीडियोग्राफी कराने का भी निर्देश दिया गया है. परीक्षार्थी कर्मचारी चयन आयोग के निर्देशों का पूर्ण पालन करेंगे. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल, इलेक्ट्रोनिक उपकरण तथा निर्देशित पुस्तकों के अलावा अन्य सामग्री नहीं ले जा सकेंगे.
जिले में बीएसएससी के परीक्षा केंद्र तथा अभ्यर्थी:
परीक्षा केंद्र – अभ्यर्थियों की संख्या
जवाहर कन्या प्लस टू विद्यालय झींगनगर – 354
आदर्श मध्य विद्यालय राजगीर -354
सोगरा प्लस टू हाईस्कूल -412
बड़ी पहाड़ी उच्च विद्यालय-416
सदानंद इंटर कॉलेज मंगलास्थान -417
पीसीपी इंटर कॉलेज, रहुई रोड -447
पीएल साहू प्लस टू विद्यालय सोहसराय -447
अल्लामा इकबाल कॉलेज बिहारशरीफ -520
पीटीजेएम सरस्वती विद्या मंदिर राजगीर-520
देवशरण महिला कॉलेज-526
आवासीय मॉडल मध्य विद्यालय भैंसासुर-541
राजकीय कन्या मध्य विद्यालय कमरूद्दीनगंज -572
कैम्ब्रिज स्कूल पहड़पुरा-582
आरडीएच प्लस टू स्कूल राजगीर -636
एसएस बालिका प्लस टू विद्यालय कचहरी रोड -645
किसान कॉलेज सोहसराय -716
कैरियर पब्लिक स्कूल बिहारशरीफ -718
सोगरा कॉलेज बिहारशरीफ -740
डीएवी पब्लिक सकूल पावरग्रीड बिहारशरीफ -765
ब्रिलियंट कॉन्वेंट भैंसासुर-780
नेशनल प्लस टू उच्च विद्यालय शेखाना-780
पीएमएस कॉलेज पहड़पुरा-853
केएसटी कॉलेज सलेमपुर सोहसराय -907
आरपीएस स्कूल कचहरी रोड -1040
आरपीएस स्कूल मकनपुर -1040
नालंदा कॉलेज बिहारशरीफ-1088
सदर आलम मेमोरियल उच्च विद्यालय बिहारशरीफ -1240
एसपीएम कॉलेज बिहारशरीफ -1272
