बिचौलियों को जल्द हटाएं: निरीक्षी न्यायधीश

बिहारशरीफ : जेल निरीक्षी न्यायाधीश सह सीजेएम अशोक कुमार सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया. इसके दौरान कैदियों की समस्याएं सुनी. जिसमें कुछ पुरुष वार्ड के कैदियों ने खाने व चिकित्सा संबंधी सामग्रियों में बिचौलियों के द्वारा पहुंचने में गड़बड़ी की शिकायत की. जिससे कैदियों में काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही है. कैदियों को […]

बिहारशरीफ : जेल निरीक्षी न्यायाधीश सह सीजेएम अशोक कुमार सिंह ने जिला कारागार का निरीक्षण किया. इसके दौरान कैदियों की समस्याएं सुनी. जिसमें कुछ पुरुष वार्ड के कैदियों ने खाने व चिकित्सा संबंधी सामग्रियों में बिचौलियों के द्वारा पहुंचने में गड़बड़ी की शिकायत की. जिससे कैदियों में काफी समस्याएं उत्पन्न हो रही है. कैदियों को खाने व दवा की समस्या उत्पन्न हो रही है. न्यायधीश ने इन तत्वों पर जेलर को कार्रवाई का निर्देश देते हुए तुरंत प्रभाव से हटाने का निर्देश दिया.

उन्होंने कहा कि आगे इस प्रकार के तत्वों पर सख्त निगरानी रखी जाये. जिसमें कैदियों को मूलभूत समस्या का सामना न करना पड़े. बाथरूम में जल व गंदगी की कैदियों की समस्या पर भी जेलर को साफ सफाई व समुचित जल प्रबंधन का निर्देश दिया. महिला वार्ड के कैदियों ने निरीक्षण के दौरान कोई शिकायत न करते हुए बताया कि सभी सुविधा जेल प्रशासन द्वारा समुचित रूप से उपलब्ध कराया जाता है. रेपकांड में बंद आरोपित नवादा विधायक राजवल्लभ के वार्ड का भी निरीक्षण किया. जिन्होंने कोई समस्या नहीं बतायी. इसके अलावा कारागार के किचन तथा उन्य के निरीक्षण में सभी को सही पाया.

कैदियों ने भी जेल प्रशासन की व्यवस्था को समुचित बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >