पंजीकृत क्रिकेट खिलाड़ी नहीं खेलेंगे टी-20 मैच

बिहारशरीफ : बीसीसीआई द्वारा पंजीकृत क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए नये गाइड लाइन जारी किये गये हैं. उक्त आशय की जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्याक्ष आनंद कुमार व जिला संयुक्त सचिव मो. परवेज मुस्तफा ने दी. उन्होंने बताया कि नये गाइड लाइंस के अनुसार कोई भी पंजीकृत क्रिकेट खिलाड़ी अब टेनिस बॉल टूर्नामेंट तथा टी […]

बिहारशरीफ : बीसीसीआई द्वारा पंजीकृत क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए नये गाइड लाइन जारी किये गये हैं. उक्त आशय की जानकारी बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्याक्ष आनंद कुमार व जिला संयुक्त सचिव मो. परवेज मुस्तफा ने दी. उन्होंने बताया कि नये गाइड लाइंस के अनुसार कोई भी पंजीकृत क्रिकेट खिलाड़ी अब टेनिस बॉल टूर्नामेंट तथा टी -20 टूर्नामेंट भी नहीं खेल सकते हैं. नियम का उल्लंघन करने वाले खिलाडि़यों का पंजीकरण रद्द कर दिया जायेगा तथा ऐसे खिलाड़ी भविष्य में कोई क्रिकेट टूर्नामेंट नहीं खेल सकेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >