मृत चिरंजीवी के किराये के मकान में लटके हैं ताले

बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट में मृत चिरंजीवी के किराये के मकान में ताले लटके हैं. सोमवार की रात करीब आठ बजे बाढ़ के लदमा गांव निवासी चिरंजीवी उर्फ अमित सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. धनेश्वर घाट स्थित किराये के मकान में चिरंजीवी अपने माता- पिता के […]

बिहारशरीफ : लहेरी थाना क्षेत्र के धनेश्वर घाट में मृत चिरंजीवी के किराये के मकान में ताले लटके हैं. सोमवार की रात करीब आठ बजे बाढ़ के लदमा गांव निवासी चिरंजीवी उर्फ अमित सिंह की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. धनेश्वर घाट स्थित किराये के मकान में चिरंजीवी अपने माता- पिता के साथ रहता था. करीब दो माह पूर्व चिरंजीवी का भाई अभिषेक भी यहीं आकर रहने लगा था.

बताया जाता है कि एक दुर्घटना में अभिषेक का पैर टूट गया था. इसलिए वह बिहारशरीफ अपने भाई के किराये के मकान में आ गया है और यहीं रह कर टूटे पैर का इलाज करा रहा था. घटना के बाद पुलिस ने चिरंजीवी के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसके परिजनों को सौंप दिया. इसके बाद परिजन शव को लेकर अपने पैतृक गांव बाढ़ अनुमंडल के लदमा गांव चले गये हैं. स्थानीय धनेश्वर घाट स्थित उसके किराये के मकान में ताले लटके हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >