दुकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति राख

गढ़पुरा : प्रखंड क्षेत्र के मौजी हरिसिंह पंचायत अंतर्गत गुदार चौक पर शुक्रवार की रात एक किराना दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने का मामला प्रकाश में आया है .जानकारी के अनुसार गुदार चौक स्थित अजीत कुमार के द्वारा संचालित एक किराना दुकान में शुक्रवार की रात करीब दो […]

गढ़पुरा : प्रखंड क्षेत्र के मौजी हरिसिंह पंचायत अंतर्गत गुदार चौक पर शुक्रवार की रात एक किराना दुकान में आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने का मामला प्रकाश में आया है .जानकारी के अनुसार गुदार चौक स्थित अजीत कुमार के द्वारा संचालित एक किराना दुकान में शुक्रवार की रात करीब दो बजे आग लग गयी.

आग कैसे लगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है. आग लगने से दुकान में रखे लगभग तीन लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया है .मध्य रात्रि में अचानक आग की लपटें देख आस-पास के लोग जब तक वहां पहुंचे तब तक आग भयावह रुप ले चुकी थी. स्थानीय लोगों के द्वारा बहुत प्रयास किया गया लेकिन उक्त दुकान से कुछ भी सामान सुरक्षित नहीं बचा .

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुकानदार को दी .सूचना पाकर दुकानदार अजीत कुमार समेत अन्य लोग घटना स्थल पर पहुंचे .आग की आगोश में समाए दुकान को देख कर लोग हतप्रभ थे .दुकानदार अजीत कुमार के द्वारा बखरी थाने में दिया गया. दिये गये आवेदन में अज्ञात लोगों के ऊपर एफआइआर दर्ज कराया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >