किसानों को उन्नत खेती की जानकारी दी जायेगी

बिहारशरीफ : आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए सरकार व कृषि विभाग की ओर से निरंतर ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. किसानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं. बेहतर खेती करने पर जमीन की जुताई करने से लेकर कटाई ,पटवन आदि तक के कृषि यंत्र किसानों को […]

बिहारशरीफ : आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए सरकार व कृषि विभाग की ओर से निरंतर ठोस कदम उठाये जा रहे हैं. किसानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य कई योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं. बेहतर खेती करने पर जमीन की जुताई करने से लेकर कटाई ,पटवन आदि तक के कृषि यंत्र किसानों को उपलब्ध कराये जा रहे हैं. ताकी किसान आधुनिक पद्धति से खेती कर फसलों की उत्पादन अधिक कर सकेंगे.कृषि यंत्रों की खरीदारी पर विभाग की ओर से अनुदान भी उपलब्ध कराये जाते हैं.

कृषि विभाग की ओर से लगाये जाने वाले कृषि मेले में किसानों को उन्नत खेती करने के लिए कई प्रकार के यंत्र उपलब्ध कराये जाएंगे.जिला कृषि विभाग की ओर से मेले लगाये जाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है.किसानों को सहज और सुलभ तरीके से कृषि यंत्र उपलब्ध हो इसके लिए दो दिवसीय कृषि मेले लगाये जाने की योजना है.इसकी तिथि जल्द ही निर्धारित करने की दिशा में पहल की जा रही है.आयोजित होने वाले मेले में जीरो टिलेज मशीन समेत करीब चालीस से अधिक तरह के कृषि यंत्र उपलब्ध होंगे.
किसान अपनी पसंद के मुताबिक उन्नत खेती करने के लिए यंत्रों की खरीदारी कर पाएंगे.फसलों की अच्छी सिंचाई करने से लेकर कीट- व्याधियों से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव करने के लिए भी किसानों को अनुदानित दर पर इसकी मशीन उपलब्ध करायी जाएगी.
अनुदान पर किसानों को कृषि यंत्र देने के लिए जिला कृषि विभाग की ओर से ऑनलाइन आवेदन ले जा रहे हैं. इच्छुक किसान ऑनलाइन आवेदन करने में लगे हैं. ऑनलाइन आवेदन लेने से योजनाएं के क्रियान्वयन करने में विभाग को आसानी तो होती ही है. साथ ही किसानों को कार्यालय आकर फॉर्म जमा करने का झंझट नहीं होता. यानी की किसानों को भी आवेदन करने में सहूलियत हो रही है. घर बैठे किसान जहां पर ऑनलाइन आवेदन करने की सुविधा है. वहीं से आवेदन कर सकते हैं.ऑनलाइन प्राप्त आवेदनों की सूचीबद्ध किया जाएगा. किसानों की सूची को निर्गत सूची पत्र उपलब्ध कराये जाएंगे. ताकी किसान निर्गत सूची के आधार पर अपनी मनपसंद के कृषि यंत्रों की खरीदारी कर पायेंगे.जिला कृषि विभाग के तकनीकी पदाधिकारी धनंजय कुमार ने बताया कि जिला कृषि पदाधिकारी अशोक कुमार मेले की तिथि तय करने की दिशा में पहल कर रहे हैं. इसके लिए डीलरों के साथ बहुत जल्द बैठक की जाएगी. ताकी मेले को पूरी तरह से सफल बनाया जा सके.नन्हे-मुन्ने

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >