नालंदा में ट्रक ने दारोगा सहित दो को रौंदा, मौत

बिहारशरीफ/रहुई : नालंदा जिले के वेना थाने के पास एनएच-31 पर गुरुवार की शाम एएसआइ रामजनम सिंह व चौकीदार के पुत्र को ट्रक ने कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. एएसआइ रामजनम सिंह रोहतास जिले के कोपाडीह गांव और चौकीदार का पुत्र वेना थाने के कमलबीघा का रहनेवाला था. किसी केस […]

बिहारशरीफ/रहुई : नालंदा जिले के वेना थाने के पास एनएच-31 पर गुरुवार की शाम एएसआइ रामजनम सिंह व चौकीदार के पुत्र को ट्रक ने कुचल दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. एएसआइ रामजनम सिंह रोहतास जिले के कोपाडीह गांव और चौकीदार का पुत्र वेना थाने के कमलबीघा का रहनेवाला था. किसी केस के सिलसिले में एएसआइ रामजनम सिंह चौकीदार के पुत्र मुकेश को साथ लेकर बाइक से जा रहे थे.
थाना परिसर से निकलते ही एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी. घटना से गुस्साये कमलबीघा के ग्रामीणों ने एनएच-31 को जाम कर वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी. नाराज ग्रामीणों ने करीब 20 वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया. इसकी सूचना मिलने के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच कर लोगों को समझा कर शांत कराने में जुट गयी. एसपी कुमार आशीष व एसडीओ मुख्यालय निशित प्रिया ने भी मौके पर पहुंच कर जाम हटाने के प्रयास लग गये. जाम से एनएच-31 पर वेना बाजार की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि खलासी भाग गया. देर रात तक जाम जारी था.
बताया जाता है कि थाने का चौकीदार बीमार था. उसकी जगह उसका पुत्र मुकेश कुमार चौकीदार की ड्यूटी करने के लिए आया था. हालांकि पुलिस ने चौकीदार का नाम नहीं बताया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >