पंचायत उपचुनाव के लिए 28 फरवरी को मतदान

बिहारशरीफ : जिले में रिक्त पंचायत प्रतिनिधियों के लिए उपचुनाव के लिए मतदान 28 फरवरी कराये जायेंगे. उपचुनाव की प्रक्रिया हालांकि 23 जनवरी से ही शुरू हो जायेगी. खास बात यह है कि नूरसराय के नीरपुर पंचायत के मुखिया पद के लिए इसी दिन मतदान होना है. नीरपुर मुखिया की हत्या होने के बाद पद […]

बिहारशरीफ : जिले में रिक्त पंचायत प्रतिनिधियों के लिए उपचुनाव के लिए मतदान 28 फरवरी कराये जायेंगे. उपचुनाव की प्रक्रिया हालांकि 23 जनवरी से ही शुरू हो जायेगी. खास बात यह है कि नूरसराय के नीरपुर पंचायत के मुखिया पद के लिए इसी दिन मतदान होना है. नीरपुर मुखिया की हत्या होने के बाद पद रिक्त हुआ है. इसकी तैयारी पंचायती शाखा द्वारा शुरू कर दी गयी है.
जिले में रिक्त पदों को भरने के लिए नामांकन कार्य 24 जनवरी से प्रारंभ हो जायेगी. 560 रिक्त पंच के पद व 20 वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होना है. प्रभारी पंचायती राज पदाधिकारी शैलेंद्र नाथ ने बताया कि उपचुनाव मतपत्रों के माध्यम से किया जायेगा. रिक्तियों के अनुसार जिले में मतदान होना है. पंचायत उपचुनाव के रिक्त पदों को भरने के लिए उपचुनाव कराये जा रहे हैं. चुनाव की सभी प्रक्रिया आम चुनाव की भांति ही कराये जाने का प्रावधान है.
अधिसूचना एवं सूचना का प्रकाशन 23.01 2017
नाम निर्देशन की तिथि 24.01 से 30.01 2017 तक
नामांकन का संवीक्षा 02.02. 2017
नाम वापसी की तिथि – 03.02.2017
प्रतीक का आवंटन- 03.02.2017
मतदान की तिथि 28 फरवरी, 2017 को सुबह सात से शाम चार बजे तक
मतगणना की तिथि 02 मार्च, 2017 को पुनर्मतदान नहीं होने पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >