बुनियादी सुविधाएं दिलाना ही नगर निगम का दायित्व

बिहारशरीफ : स्वच्छ शहर स्वस्थ्य शहरी के नारे के साथ नगर निगम का स्थापना समारोह मनाया गया. नगर निगम स्थापना दिवस को लेकर गुरुवार को कार्यक्रमों धूम मची रही. सुबह में कार्यालय से प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी में मेयर सुधीर कुमार,नगर आयुक्त कौशल कुमार, उपमेयर शंकर कुमार से नगर निगम के पांच सौ कर्मी व […]

बिहारशरीफ : स्वच्छ शहर स्वस्थ्य शहरी के नारे के साथ नगर निगम का स्थापना समारोह मनाया गया. नगर निगम स्थापना दिवस को लेकर गुरुवार को कार्यक्रमों धूम मची रही. सुबह में कार्यालय से प्रभातफेरी निकाली गयी. प्रभातफेरी में मेयर सुधीर कुमार,नगर आयुक्त कौशल कुमार, उपमेयर शंकर कुमार से नगर निगम के पांच सौ कर्मी व शहर के लोगों ने भाग लिया. प्रभातफेरी पुलपर से भरावपर होते हुए पुन: कार्यालय पहुंची. मेयर सुधीर कुमार व नगर आयुक्त कौशल कुमार ने कहा कि स्थापना दिवस सह मानव शृंखला की तैयारी को लेकर पूर्वाभ्यास जागरूकता फेरी निकाली गयी. शराबबंदी भी सरकार की एेतिहाहिसक कदम है. इसमें नगर निगम साथ दे रहा है. लोगों ने यह भी कहा कि शहर के लोगों को हर तरह की बुनियादी सुविधाएं मिले इसी को लेकर नगर निगम का गठन किया गया है.

लोगों को हर संभव बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराना ही दायित्व है. इसी को लेकर प्लान बना कर कार्य किया जा रहा है. हर घर को पेयजल के पाइप लाइन पर तेजी से काम हो रहा है. खुले में शौचमुक्त करने के लिए हर घर में शौचालय बनाया जा रहा है. अब तक 22 वार्ड खुले में शौच से मुक्त हो गया है. जनता के हित के लिए ऑनलाइन सिस्टम भी विकसित किया गया है. पप्पू यादव, सुरेंद्र शर्मा, पवन कुमार, सुशील कुमार मीठु, सिटी मैनेजर डाॅ संतोष कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

नगर निगम कर्मचारियों के स्वास्थ्य की गयी जांच : स्वस्थ शहर स्वस्थ कर्मी के तर्ज पर नगर निगम के कर्मियों को निरोगी रखने के लिए कैंपस में हेल्थ जांच शिविर लगाया गया. चिकित्सकों ने कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच की. कैंप में छह सौ से अधिक लोगों की जांच कर दवा दी गयी. शिविर में मेडिकल जांच करानेवाले सभी कर्मी को यह भी कहा कि बीमारी में सुधार नहीं होने क्लिनिक आकर भी दिखा सकते हैं.

इन चिकित्सकों ने दी सेवा: फिजिशियन: डाॅ श्याम नारायण प्रसाद, डाॅ सुजीत कुमार, डाॅ धर्मेंद्र कुमार, अवधेश कुमार, नेत्र सर्जन डाॅ अरविंद कुमार सिन्हा, अजय कुमार, हड्डी रोग विशेषज्ञ डाॅ मेजर अजीत कुमार, डाॅ अरुण कुमार, डाॅ चंद्रेश्वर प्रसाद, महिला रोग विशेषज्ञ डाॅ सुनीति सिन्हा, डाॅ प्रीति रंजना, डाॅ प्रेरणा, डॉ ममता कौशांबी, चर्म रोग विशेषज्ञ डाॅ बीरेंद्र कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डाॅ सुनील कुमार, डाॅ अजय कुमार, सिन्हा, सर्जन- डाॅ आशुतोष कुमार, इएनटी विशेषज्ञ डाॅ अश्विनी कुमार वर्मा, डाॅ राकेश कुमार, दंत- डाॅ विभाष प्रियदर्शी, होमियोपैथ -डाॅ राजेश कुमार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >