नगर आयुक्त ने कहा दर्जनों लोगों ने गलत रूप से लिया है कनेक्शन
बिहारशरीफ : शहर के मंसूरनगर मोहल्ले के 21 लोग पीलिया रोग से ग्रस्ति है. रोग से ग्रस्ति लोग नगर निगम को दोषी ठहरा रहे हैं. लोगों का कहना है कि गंदा जल पीने से बीमारी हुई है. मोहल्ले के विजय कुमार, कमलेश कुमार, रधुवीर कुमार, आकाश कुमार, जितेन्द्र कुमार, रविशंकर कुमार, रोहित कुमार, रेखा कुमारी, पूजा देवी,नेहा कुमारी, अखिलेश कुमार, रविकांत कुमार, अजीत कुमार, जॉटी कुमार, मनीष कुमार, बौधा कुमार, सुजाता कुमारी, प्रकाश कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, नागमणि कुमार, सोनी कुमारी, रंजीत कुमार बीमारी से ग्रस्ति है. लोगों का आरोप है कि छह महीने से दूषित जल आपूर्ति की जा रही है. कई बार नगर निगम को इसके लिए फरियाद भी कर चुके हैं. इसके बाद भी क्षतिग्रस्त पाइप की मरम्मत नहीं हुई है.
इस इलाके में बड़ी पहाड़ी,सिंगारहाट व खासगंज पंप हाउस से पेयजल की आपूर्ति की जाती है. नगर आयुक्त कौशल कुमार ने बताया कि एक ही स्थान से पचास लोगों के नल का कनेक्शन अवैध तरीके से लिये है. इसके कारण वहां के पाइप से लिकेज हो गया है. जेइ से जांच भी करायी गयी है. जेइ की रिपोर्ट के अनुसार गलत तरीके से एक स्थान से अधिक लोगों के द्वारा कनेक्शन कर लिये जाने से दूषित जल पाइप में प्रवेश कर रहा है. मोहल्ले नगर आयुक्त कौशल, नगर निगम के जेइ, सफाईकर्मी भी उसका निरीक्षण किया है. श्री कुमार ने बताया क पाइप की मरम्मत करने का ओदश दे दिया गया है. पहड़तली व सिंगारहाट के लिए एक नया बोरिंग कराया जा रहा है.
पाइप लाइन का विस्तार करके कनेक्शन दिये जायेंगे.
