नियोजनालय में निबंधन का कार्य ठप

बिहारशरीफ : स्थानीय कारगिल पार्क के समीप स्थित जिला नियोजन कार्यालय में निबंधन कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है. इससे बेरोजगारों को बाजार में चल रहे कैफे का रूख करना पड़ रहा है. यह स्थिति पिछले एक साल से बनी है. दरअसल नियोजनालय में भारत संचार निगम लिमिटेड कंपनी का इंटरनेट कनेक्शन चल रहा […]

बिहारशरीफ : स्थानीय कारगिल पार्क के समीप स्थित जिला नियोजन कार्यालय में निबंधन कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा है. इससे बेरोजगारों को बाजार में चल रहे कैफे का रूख करना पड़ रहा है. यह स्थिति पिछले एक साल से बनी है. दरअसल नियोजनालय में भारत संचार निगम लिमिटेड कंपनी का इंटरनेट कनेक्शन चल रहा था. कार्यालय के कर्मी का कहना है कि इस संबंध में कई बार बीएसएनएल कार्यालय को सूचना दी गयी है. बावजूद अब तक लाइन को दुरुस्त नहीं किया गया है.

दरअसल बीएसएनएल लाइन के कटे होने से इस कार्यालय में निबंधन कराने पहुंच रहे बेरोजगारों को घर लौटना पड़ रहा है. इसके अलावे इंटरनेट से संबंधित कई अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं. ऐसी स्थिति से निबटने के लिए हालांकि विभाग द्वारा अन्य कंपनियों का इंटरनेट सेवा लिया जा रहा है. लेकिन इस मद में विभाग को अतिरिक्त खर्च वाहन करना पड़ रहा है.

पत्राचार कर थक चुका है विभाग :
बीएसएनएल लाइन को दुरुस्त कराने के लिए जिला नियोजन कार्यालय द्वार कई बार वहां के अधिकारी से पत्राचार किया जा चुका है. अब हम सभी थक हार कर इंटरनेट सेवा केग लिए अन्य कंपनियों की सेवा ले रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >