ब्रह्मकुंड में श्रद्धालुओं ने लगायी डुबकी

आस्था. मकर संक्रांति पर हिरण्य पर्वत पर उमड़े लोग जिले में धूमधाम से मनायी गयी संक्रांति बिहारशरीफ : आपसी भाईचारे व प्रेम सौहार्द का प्रतीक मकर संक्रांति जिलेभर में शनिवार को धूमधाम से मनायी गयी.मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने राजगीर स्थित ब्रह्मकुंड में हजारों लोगों ने डुबकी लगायी. इसके अलावा जिले के विभिन्न […]

आस्था. मकर संक्रांति पर हिरण्य पर्वत पर उमड़े लोग

जिले में धूमधाम से मनायी गयी संक्रांति
बिहारशरीफ : आपसी भाईचारे व प्रेम सौहार्द का प्रतीक मकर संक्रांति जिलेभर में शनिवार को धूमधाम से मनायी गयी.मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने राजगीर स्थित ब्रह्मकुंड में हजारों लोगों ने डुबकी लगायी. इसके अलावा जिले के विभिन्न नदियों व तालाबों में भी लोगों स्नान किया. इस पवित्र स्नान के बाद श्रद्धालु लोगों ने निकट के विभिन्न देवी-देवताओं के मंदिर में जाकर पूजा -अर्चना की. मकर संक्रांति के अवसर पर लोगों ने स्वयं चूड़ा,दही,तिलवा और तिलकुट का स्वाद चखे और अपने इष्ट मित्रों को भी खिलाये.श्रद्धालु लोगों ने देवालयों में साधु-संतों को भी चूड़ा-दही का भोजन कराया
और यथाशक्ति दक्षिणा देकर पुण्य कमाया.मकर संक्रांति को लेकर बाजारों में दिनभर चहल-पहल देखी गयी. लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार चूड़ा-दही ,तिलकुट आदि खाद्य पदार्थों की खरीदारी की. वैसे तो मकर संक्रांति को लेकर दो -तीन दिनों पहले से ही बाजारों में चहल पहल शुरू हो गयी थी.
मकर संक्रांति को लेकर स्थानीय बड़ी पहाड़ी स्थित हिरण्यपर्वत पर मेला सा दृश्य उमड़ पड़ा. लोगों ने पहाड़ पर घूमकर आनंद उठाये.जिले के हजारों लोगों राजगीर,पावापुरी,नालंदा,बड़गांव आदि जगहों गये. मकर संक्रांति के अवसर पर पर्यटक स्थल राजगीर में ब्रह्मकुंड में जाकर डुबकी लगायी. कुंड में डुबकी लगाने वाला का तांता दिनभर लगा रहा.
अहले सुबह से ही लोग कुंड में डुबकी लगाने के लिए पहुंचने लगे थे.कुंड परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज रहे थे. जयकारे से वातावरण भक्तिमय हो गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >