बकाया नहीं देने पर होगी कार्रवाई

नीलाम पत्र दायर करने की दी गयी चेतावनी जिला पर्षद से आवंटित दुकानदारों ने दस साल से नहीं भरा किराया 34 लाख रुपये हो गया बकाया राशि बिहारशरीफ : जिला पर्षद से आवंटित दुकानदारों ने दस साल से दुकान का किराया नहीं भरा है. और तो और दर्जनों दुकानदार दूसरे को किराये पर देकर हर […]

नीलाम पत्र दायर करने की दी गयी चेतावनी

जिला पर्षद से आवंटित दुकानदारों ने दस साल से नहीं भरा किराया
34 लाख रुपये हो गया बकाया राशि
बिहारशरीफ : जिला पर्षद से आवंटित दुकानदारों ने दस साल से दुकान का किराया नहीं भरा है. और तो और दर्जनों दुकानदार दूसरे को किराये पर देकर हर माह मोटी रकम की कमाई कर रहे हैं. ऐसे दुकानदारों पर कार्रवाई नहीं होने के कारण राजस्व की हानि हो रही है. और तो कई साल से किराया नहीं बढ़ने का भी भरपूर फायदा दुकानदार उठा रहे हैं.
हालांकि डीडीसी कुंदन कुमार ने चेतावनी देकर कार्रवाई करने का मन बना लिया है. दुकानदारों को बकाये राशि जमा करने का एक मौका दिया गया है. इसके बाद आवंटन रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी. नोटिस देकर सूचना के बाद बकाये रकम की वसूली करने की जिम्मेवारी डीआरडीए के सहायक अभियंता विनोद कुमार सिन्हा व कनीय अभियंता को दिया गया है. बकाये किराये का भुगतान नहीं करने पर उनके द्वारा अनुशंसित दुकानों का आवंटन रद्द दिया जायेगा.
बकाया राशि जमा नहीं करने पर नीलाम पत्र भी दाखिल कर दिया जायेगा. कुमार ने बताया कि जिला पर्षद का राजस्व बढ़ाने के जल्द ही किराये बढ़ाये जाने का काम भी किया जायेगा. सहायक अभियंता विनोद कुमार सिन्हा ने बताया कि आदेश के आलोक में कार्रवाई शुरू कर दी गयी है. किराया नहीं देने वालों खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की जायेगी. बिहारशरीफ शहर में सबसे अधिक दुकानों की संख्या है.
शराब निर्माण से संबंधित उपकरण के साथ एक गिरफ्तार
इस्लामपुर. स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को खरज्जमा गांव में छापेमारी कर अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री एवं उपकरण के साथ धंधेबाज मंटु कुमार को गिरफ्तार कर लिया. इस संबंध में पुलिस ने स्थानीय थाना में कांड संख्या 12/2017 दर्ज कर लिया.
छापेमारी का नेतृत्व थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने की. जब्कि सामग्री में गुड़, छोवा, शराब निर्माण के मिट्टी का मशीन, अल्युमुनियम का बर्तन बड़ा एवं अन्य शामिल है. जिसे पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में हिलसा जेल भेज दिया है. पुलिस की अवैध शराब के कारोबारियों के ठिकाने पर लगातार छापेमारी से हड़कंप मचा हुआ है.
जिला पर्षद के बीस बड़े बकायेदारों की सूची
मुन्ना प्रसाद 34500,विशुनदेव प्रसाद 23050 ,अशोक कुमार 16500,रामप्रवेश प्रसाद 16500,राजेश शर्मा 16500,उमेश शर्मा 40000,अशोक कुमार 14500,राजकुमार प्रसाद 23040,रामकिशोर प्रसाद 18000,रामेतार सिंह 37800,नवल किशोर प्रसाद 40880,प्रवीण कुमार 37800,मनोरंजन कुमार 18700,सुरेश प्रसाद शर्मा 7500,सुरेश प्रसाद 7200,धर्मदेव सिंह 8900,गीता देवी 7700,सुरेश प्रसाद 8000,ओम प्रकाश 13200,नशीमा खातून 8200

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >