अब डेबिट कार्ड से भी जमा कर सकते हैं टैक्स

बिहारशरीफ : नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग अगर टैक्स जमा करना चाहते है और नकद राशि नहीं है तो टेंशन नहीं ले. अब डेबिट कार्ड से भी टैक्स जमा कर सकते है. सभी टैक्स कलेक्टरों को एक-एक स्वाइप मशीन नगर निगम की ओर से दिया गया है. साथ ही तीन मशीन नगर के […]

बिहारशरीफ : नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग अगर टैक्स जमा करना चाहते है और नकद राशि नहीं है तो टेंशन नहीं ले. अब डेबिट कार्ड से भी टैक्स जमा कर सकते है. सभी टैक्स कलेक्टरों को एक-एक स्वाइप मशीन नगर निगम की ओर से दिया गया है. साथ ही तीन मशीन नगर के काउंटरों पर रखें गये है.

सुविधा के अनुसार चेक, ड्राफट व नकद के बाद डेबिट कार्ड से भी टैक्स जमा कर सकते है. सूबे का पहला नगर निगम होगा जो टैक्सेशन से लेककर सभी काम ऑनलाइन सिस्टम,आरटीजीएस के माध्यम करना शुरू कर दिया है. नगर निगग के द्वारा आरटीजीएस सिस्टम से कर्मी व अधिकारी को वेतन का भुगतान पहले से ही की जा रही है. साथ ही ऑनलाइन से जन्म मृत्यु से लेकर, सभी प्रमाणपत्र बनाने का काम कर रहा है. होल्डिंग टैक्स देने के लिए अब रुपये के स्थान पर लोग डेबिट कार्ड ,एटीम कार्ड का इस्तेमाल कर सकते है. इसी को लेकर सोमवार को नगर आयुक्त कौशल कुमार के के कक्ष में बैंकर व नगर निगम कर्मियों की संयुक्त बैठक की गयी.
नगर आयुक्त कौशल कुमार ने कहा कि जनहित व नगर निगम की आय बढ़ाने के लिए स्वाइप मशीन की व्यवस्था की गयी है. 28 स्वाइप मशीन में से 25 टैक्स क्लेक्टरों को दिये गये. तीन मशीन को नगर निगम कार्यालय में रखा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >