बिहारशरीफ : सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ले में रविवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका नंदनी कुमारी की शादी सलेमपुर मोहल्ला निवासी अनुपम कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति व पत्नी के बीच बराबर कहासुनी होती रहती थी. इसी से नाराज नंदनी ने रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका महिला का मायका भी सलेमपुर मोहल्ले में ही बताया जाता है. पूर्व में महिला जलालपुर मोहलले में किराया का मकान लेकर रहती थी. स्थानीय लोगों की माने तो नंदनी का कई लोगों से संबंध था. नंदनी का प्रेम प्रसंग सलेमपुर निवासी अनुपम कुमार से चल रहा था.
महिला ने की आत्महत्या, मामला दर्ज
बिहारशरीफ : सोहसराय थाना क्षेत्र के जलालपुर मोहल्ले में रविवार को पारिवारिक कलह से तंग आकर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका नंदनी कुमारी की शादी सलेमपुर मोहल्ला निवासी अनुपम कुमार के साथ हुई थी. शादी के बाद से ही पति व पत्नी के बीच बराबर कहासुनी होती रहती थी. इसी से […]

पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ कर सोहसराय पुलिस के हवाले कर दिया था. सोहसराय थाना परिसर में ही शादी करायी गयी थी. फिलहाल आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बतायी जा रही है. घटना के बाद पति फरार हो गया है. इस संबंध में सोहसराय थाना में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.