बिहारशरीफ : साल का पहला दिन और संडे. फिर क्या बात है. बच्चों से लेकर बडों तक की बल्ले-बल्ले. जिले के सभी पिकनिक स्थल सजकर तैयार है. राजगीर से लेकर नालंदा,पावापुरी और अब घोड़ा कटोरा से लेकर बिहारशरीफ के हिरण्य पर्वत समेत दर्जनो स्थल है जहां नये साल के पहला दिन बीता सकते है.
नये साल में नयी उमंग में शहर में ही मनोरंजन करने की चाहत रखने वालों के लिए सुखद सूचना है. अपना हिरण्य पर्वत सजकर है. लोगों के मनोरंजन के लिए पर्वत को आकर्षक रूप दिया गया है. हिरण्य पर्वत को एकदम चकाचक कर दिया जायेगा. लोगों को आकर्षित करने व मनोरंजन के लिए पर्वत पर कई पर्यटक स्पॉट के रूप में विकसित किया गया है. दो करोड़ 80 लाख रुपये की लागत से हिरण्य पर्वत पर पर पार्क के रूप में विकसित किया गया है.
पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की दिशा में सबसे बड़ा चैलेज पर्वत पर पानी की व्यवस्था करना था. 20 लाख रुपये की लागत से पर्वत पर पानी को भी पहुंचा दिया गया है. यानि की अब नाश्ता करने के बाद हल्क सुखाने के लिए चिता करने की जरूरत है. नगर निगम के द्वारा स्टैंड पोस्ट भी बना दिया गया है.
नये साल की जश्न में कोई खलल न हो इसके लिए पुलिस ने कमर कस ली है. नये साल के जश्न के लिए जिले में विभिन्न पिकनिक स्पॉट के अलावा मार्गों पर सुरक्षा की व्यवस्था की गयी है. पुलिस नये साल के जश्न में शराब को शामिल करने वाले पर भी कड़ी नजर रखेगी.
उन्हें जेल की हवा खानी होगी. एसपी राजेंद्र कुमार भील ने बताया कि सुरक्षाबलों में महिला जवान को भी तैनात किया जा रहा है. एसपी ने जिलावासियों को उमंग के साथ नया साल का जश्न मनाने की अपील की है.
साथ ही साल के प्रथम दिन किसी प्रकार के हंगामा या गड़बड़ी से दूर रहने की अपील कीहै. उन्होंने बताया कि लोगों का जश्न कम नही हो इसके लिए पुलिस बल के सादे लिवास में सभी पिकनिक स्थल पर मौजूद रहेंगे. शराब को लेकर पुलिस नये साल की पूर्व संध्या से ही अलर्ट मोड में रहेगी. शराब के कारोबारी व शराबी पर पुलिस जीजो टोलरेंस नीति पर काम करेगी. जिला मुख्यालय के श्यामा सरोवर स्थित पार्क , मटोखर दह, गिरिहिण्डा स्थित पहाड़ आदि मुख्य पर्यटक स्थल पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किया गया है.
पर्यटक स्थल या पिकनिक स्थल पर महिला के साथ छिटाकसी या बदमाशी करने वालों की भी खैर नहीं रहेगी. सादे ड्रेस में महिला पुलिस बल उन्हें हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई करेगी. पुलिस लोगों को नये साल के जश्न में हर तरह की मदद के लिए तत्पर है. पिकनिक स्पॉट सजधज कर तैयार है. नये साल को लेकर जिले के सभी पिकनिक स्पॉट सजधज कर तैयार हो गया है. जिला मुख्यालय के श्यामा सरावर स्थित पार्क को नये साल को लेकर दुल्हन की तरह सजाया गया है. नये साल का जश्न मनाने वालों केलिए यहां मनोरंजन के भी कई इंतजाम किया गया है. इन पिकनिक स्पॉट पर लोग बच्चों के साथ खेल व मनोरंजन का भी आनन्द ले सकेंगे. इसके अलावा मटोखर दह, गिरिहिण्डा पहाड़ पर भी दूर-दूर से लोग नये साल का आनन्द मनाने पूरे परिवार के साथ पहुंचने की संभावना है. नये साल का जश्न को और यादगार बनाने के लिए लोग बड़ी संख्या में राज्य के बाहर भी जाने की तैयारी कर रहे हैं. नये साल के जश्न को लेकर युवा और बच्चों में कुछ ज्यादा ही उत्साह देखा जा रहा है. नये साल के जश्न को दुगुना करने को लेकर बाजारों में खस्सी और मुरगो की भी व्यवस्था जोर-शोर से की जा रही है.
