ग्रामीणों ने पूर्व मुखिया पर लगाया जदयू नेता को फंसाने का आरोप

एनएच पर लगा रहा तीन घंटे तक जाम,स्कूली वाहन भी फंसे जेल से दलित मुखिया से मांगी दो लाख की रंगदारी बिहारशरीफ/चंडी : कोइलामा पंचायत की मुखिया पूनम देवी हत्याकांड के अभियुक्त पिंटु यादव ने कथित तौर पर जेल से ही गंगोरा पंचायत के मुखिया सूरजदेव पासवान से दो लाख रुपये रंगदारी मांगी है. इस […]

एनएच पर लगा रहा तीन घंटे तक जाम,स्कूली वाहन भी फंसे

जेल से दलित मुखिया से मांगी दो लाख की रंगदारी
बिहारशरीफ/चंडी : कोइलामा पंचायत की मुखिया पूनम देवी हत्याकांड के अभियुक्त पिंटु यादव ने कथित तौर पर जेल से ही गंगोरा पंचायत के मुखिया
सूरजदेव पासवान से दो लाख रुपये रंगदारी मांगी है. इस मामले में मुखिया द्वारा पुलिस को मौखिक जानकारी दी गयी है.
सूत्र के अनुसार जिस मोबाइल संख्या से रंगदारी का मैसेज आया है, वह किसी दूसरे के नाम से है. मुखिया सूरज देव पासवान ने बताया कि रंगदारी मांगे जाने की बात सही है. थानाध्यक्ष को मौखिक रूप से अवगत करा दिया गया है. इसके बाद मोबाइल नंबर ट्रेस कराया गया. इस घटना के बाद उक्त दलित मुखिया के समर्थकों के बीच कई तरह की आशंका व्याप्त हो गयी है.
पुलिस को लिखित आवेदन नहीं दिया गया है. बताया जाता है कि पिंटु यादव का घर मोसीमपुर है, जो गंगौरा पंचायत का हिस्सा है. पिंटु यादव हरनौत प्रखंड के कोइलामा
पंचायत की मुखिया पूनम देवी की हत्या में नामजद है और इन दिनों हिलसा जेल में बंद है. पूनम देवी की हत्या बीते दस जून को गोली मार कर दी गयी थी. वहां उपचुनाव
भी हो चुका है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >