तालाब में डूबने से महिला की मौत

अस्थावां : सारे थाना क्षेत्र के कैला गांव निवासी किरण चौधरी की पत्नी सीता देवी की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. बताया जाता है कि सीता देवी रविवार की शाम अपने घर से गंदा कपड़ा धोने व बर्तन माजने गांव अवस्थित कैलाशिनी तालाब गयी थी. कपड़ा धोने के क्रम में पैर फिसल गया. […]

अस्थावां : सारे थाना क्षेत्र के कैला गांव निवासी किरण चौधरी की पत्नी सीता देवी की मौत तालाब में डूबने से हो गयी. बताया जाता है कि सीता देवी रविवार की शाम अपने घर से गंदा कपड़ा धोने व बर्तन माजने गांव अवस्थित कैलाशिनी तालाब गयी थी. कपड़ा धोने के क्रम में पैर फिसल गया. जिससे वह गहरे पानी में चली गयी और पानी में डूबकर मौत हो गयी. संध्या के वक्त तालाब के समीप कोई आदमी नहीं था.

यह महज संयोग ही कहा जा सकता है जब तालाब पर गांव के कोई लोग नहीं थे. वैसे तालाब पर दिनभर लोग स्नान करने व कपड़ा धोने में लगे रहते हैं. अंधेरा छा जाने के बाद भी जब सीता घर नहीं लौटी तो परिजनों द्वारा तालाब पर खोज करने गये लेकिन अंधेरा छा जाने के कारण कहीं कुछ पता नहीं चल सका .सोमवार की सुबह जब ग्रामीण तालाब की ओर गये तो देखा कि महिला का शव पानी मे तैर रहा है. शव को देखकर ग्रामीण द्वारा परिजनों को सूचना दी गयी .बाद में इसकी सूचना सारे थाने को दी गयी. सूचना पाकर थानाध्यक्ष राधेश्याम प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को तालाब से बाहर निकलकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया.

विभिन्न मामलों में दो धराये: अस्थावां. पुलिस ने विभिन्न मामलों में दो आरोपितों को धर दबोचा है. थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने बताया कि सकरावां गांव से वृजनंदन राम को मारपीट के मामले में गिर‌फ्तार किया गया है जबकि शेरपुर गांव से मोहन यादव को मारपीट व गोलीबारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >