नप के 125 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला कल

दो सितंबर को होगी मतगणना एक पखवारे से चला आ रहा चुनाव प्रचार थमा हिलसा : हिलसा नगर पर्षद चुनाव के लिए पिछले एक पखवारे से चल रहा धुंआधार प्रचार सोमवार को खत्म हो गया. बुधवार को होने वाले चुनाव के लिए नगर पर्षद के कुछ 26 वार्ड वाले इस नगर पर्षद में कुल 37 […]

दो सितंबर को होगी मतगणना

एक पखवारे से चला आ रहा चुनाव प्रचार थमा
हिलसा : हिलसा नगर पर्षद चुनाव के लिए पिछले एक पखवारे से चल रहा धुंआधार प्रचार सोमवार को खत्म हो गया. बुधवार को होने वाले चुनाव के लिए नगर पर्षद के कुछ 26 वार्ड वाले इस नगर पर्षद में कुल 37 हजार एक सौ 33 मतदाता है, जो 125 प्रत्याशियों ने भाग्य का फैसला करेंगे. वार्ड संख्या 10 और 13 की चर्चा काफी सुर्खियों में है. इन दोनों वार्डो में महज दो-दो दावेदार होने से सीधी टक्कर होने की संभावना है.
इसमें मतदाताओं को भी प्रत्याशी का चयन करने में अपेक्षाकृत आसानी होगी. इसके अलावा शेष 24 वार्डों में कहीं त्रिकोणीय अथवा चतुष्कोणीय मुकाबला होने की प्रबल संभावना है. अधिकांश वार्डो में निवर्तमान वार्ड पार्षद फिर से मैदान में है. मतदाता इनसे पिछले पांच वर्षों का लेखा जोखा मांग कर इनकी अग्नि परीक्षा ले रहे हैं.
इसके अलावा निवर्तमान वार्ड पार्षदों की नाकामियों व शिथिलता का व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए नये प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को अपनी ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है.
इस चुनाव के निवर्तमान मुख्य पार्षद, उपमुख्य पार्षद के साथ दर्जनों पूर्व वार्ड पार्षदों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है. दूसरी ओर मतदाताओं की खामोशी प्रत्याशियों की परेशानी को और बढ़ा रही है. बताया जाता है कि कई प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं को लुभाने के लिए पैसे अथवा अन्य सामानों का प्रलोभन भी दे रहे हैं. दूसरी ओर कुछ प्रत्याशियों द्वारा अपनी सामाजिक छवि और बेदाग आचरण के आधार पर मतदाताओं से वोट मांगा जा रहा है. मतदान के बाद आगामी दो सितंबर को राम बाबू उच्च विद्यालय में मतगणना होनी और उसी दिन दोपहर बाद परिणाम घोषित कर दिया जायेगा.
वोटरों को किया जागरूक: हिलसा. आगामी 31 अगस्त बुधवार को नगर परिषद क्षेत्र में होने वाले चुनाव को लेकर जहां प्रशासन स्तर से तैयारियां पूरी कर ली गयी. वहीं शहर के समाजसेवियों, छात्र युवाओं ने मतदाता जागरूकता अभियान चला कर नगर वासियों को जागरूक किया. जन संगठन मानव समाज सेवा सभा के तत्वाधान में शहर के मुख्य सड़क एवं गलियों में साइकिल रैली निकाल कर जागरूक किया .
और वोट के महत्व की जानकारी अपने अपने परिजनों को दी. रैली को एमएसएसएस के सदस्यों व रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव राजकिशोर प्रसाद, ब्रहमदेव प्रसाद सिन्हा ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रवाना किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >