बिहारशरीफ : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई ने शहर के खरादी मोहल्ले में पाक झंडा फहराये जाने के विरोध में सीएम का पुतला फूंक विरोध जताया. इस अवसर पर परिषद के संयोजक सोनू सिंह ने कहा कि कुछ शरारती लोग देश में अशांति फैलाना चाहते हैं.
एेसे लोगों पर सूबे की सरकार कड़ी कार्रवाई करे. सूबे की सरकार इस दिशा में ठोस कदम उठाये, ताकि शरारती तत्व एेसे हरकत नहीं कर पाये. इस अवसर पर रोहित माथुर,गोपाल कुमार,शुभम कुमार, रॉकी कुमार, अनीश कुमार, सज्जन महतो,अभिमन्यु रजक,बंटी कुमार,राहुल यादव,सूर्यमणि यादव, सौरभ यादव, विजय शंकर आदि लोग मौजूद थे.
