बिहारशरीफ : शिक्षा विभाग के द्वारा जिले के माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को पाठ्य सहगामी गतिविधि के तहत ‘वी! ऐन इंटरप्रेन्योर’ कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है. यह दो दिवसीय प्रशिक्षण स्थानीय नेशनल प्लस टू विद्यालय शेखाना तथा नालंदा कॉलेजिएट प्लस टू विद्यालय बिहारशरीफ में आयोजित किये गये हैं.
प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक सहित दो सहायक शिक्षकों को भी शामिल किया गया है. कार्यक्रम का आयोजन ‘गोइंग टू स्कूल’ संस्था के सहयोग से किया जा रहा है. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने इस संबंध में बताया कि माध्यमिक विद्यालयों में बच्चों को कैसे लाया जाये, उनकी शिक्षा व शिक्षा से उन्हें जोड़ने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
