बिहारशरीफ/अस्थावां : अस्थावां प्रखंड के गोटिया प्राथमिक स्कूल के बच्चों को इन दिनों दोपहर का भोजन नहीं मिल पा रहा है. टिफिन होने के बाद बच्चे भूख से बिलबिलाने लगते हैं. बंद पड़े भोजन को चालू करने की दिशा में स्कूल प्रबंधन कार्रवाई नहीं कर पा रहा है. यह समस्या एक दिन से नहीं बल्कि कई दिनों से बनी है. छात्र रोज भोजन चालू होने की आस लेकर घरों से स्कूलों आते हैं. जैसे ही पढ़ाई शुरू करते हैं और जब भोजन बनने की तैयारी नहीं देखते हैं तो मायूस हो जाते हैं.
गोटिया स्कूल में एमडीएम बंद
बिहारशरीफ/अस्थावां : अस्थावां प्रखंड के गोटिया प्राथमिक स्कूल के बच्चों को इन दिनों दोपहर का भोजन नहीं मिल पा रहा है. टिफिन होने के बाद बच्चे भूख से बिलबिलाने लगते हैं. बंद पड़े भोजन को चालू करने की दिशा में स्कूल प्रबंधन कार्रवाई नहीं कर पा रहा है. यह समस्या एक दिन से नहीं बल्कि […]

स्कूल में 76 छात्र हैं नामांकित : इस स्कूल में कुल 76 छात्र नामांकित हैं. दोपहर में खाना नहीं मिलने से स्कूल में छात्रों की उपस्थिति पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है. यहां पर खाना बनाने के लिए दो रसोइया बहाल हैं. खाना नहीं मिलने से 10-12 छात्र ही स्कूल पहुंच पा रहे हैं. बच्चे दीपक कुमार, राकेश कुमार, सांवली कुमारी, विक्रम कुमार, लक्ष्मी कुमारी, शिशुपाल कुमार, पूजा कुमारी, खुशबू कुमारी ने बताया कि कई दिनों से खाना नहीं मिल पा रहा है.
टिफिन में काफी दिक्कत होती है. ग्रामीण अवधेश प्रसाद, विजय पासवान, कामता प्रसाद, अवध प्रसाद, दानी राउत ने बताया कि हेडमास्टर की इच्छा होने पर ही बच्चों को खाना मिलता है. नियमित रूप से कभी भी खाना नहीं मिल पाता है. इस बाबत हेडमास्टर उमेश कुमार ने बताया कि दोनों रसोइया स्कूल नहीं आयी हैं.
इस वजह से पोषाहार बंद है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी योगेश चंद्र सिंह ने कहा कि मामले की गहन जांच करायी जायेगी. जांच कर दोषी पर निश्चित रूप से कार्रवाई की जायेगी.