एक माह में बने डेढ़ फुट तक गड्ढे

कुव्यवस्था. 109512 रुपये की लागत से 1200 किमी पथ का हुआ था निर्माण थरथरी (नालंदा) : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने प्रतापपुर-प्रसवन्ना पथ पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि 10 लाख नौ हजार पांच सौ बारह रुपये की लागत से 1200 किमी पथ का निर्माण कराया गया था, जिसमें […]

कुव्यवस्था. 109512 रुपये की लागत से 1200 किमी पथ का हुआ था निर्माण

थरथरी (नालंदा) : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना से बने प्रतापपुर-प्रसवन्ना पथ पहली बारिश में ही क्षतिग्रस्त हो गया. बताया जाता है कि 10 लाख नौ हजार पांच सौ बारह रुपये की लागत से 1200 किमी पथ का निर्माण कराया गया था, जिसमें छोटा-बड़ा मिला कर चार पुल-पुलिया एवं 100 मीटर गांव में ढलाई की गयी थी. सड़क का निर्माण हुए अभी महज एक माह ही हुआ है और बरसात शुरू होते ही जगह-जगह डेढ़ फुट तक गड्ढे हो गये हैं.
सड़क निर्माण शुरू करने की तिथि 31 मार्च, 2015 व पूरा करने की तिथि 30 मार्च, 2016 थी. जबकि, संवेदक दिलीप कुमार द्वारा सड़क निर्माण मई, 2016 में पूरा किया गया था. इसके पश्चात जुलाई माह में हुई बारिश ने सड़क निर्माण में अनियमितता की पोल खोल दी है. सड़क काफी दूरी तक जगह-जगह धंस गयी है. इसमें डेढ़ फुट तक गड्ढे हो गये हैं. इतना ही नहीं, एक पुल की दीवार का आज तक प्लास्टर तक नहीं कराया गया है,
जो कभी भी उलट सकता है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण की जांच करने आज तक कोई पदाधिकारी नहीं पहुंचे. इस संबंध में विक्‍की कुमार, कुंदन कुमार, धनंजय प्रसाद, नरेंद्र प्रसाद, वार्ड सदस्य विनोद प्रसाद ने निर्माण कार्य में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए उच्‍च पदाधिकारी से जांच करा संवेदक को काली सूची में डालने की मांग की है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि अनियमितता छिपाने के लिए शिलापट्ट को मिट्टी के अंदर दबा दिया गया था, जिसे हमलोगों ने निकाल लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >